Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

सैलाना यार्ड रेलवे कॉलोनी की नारकीय स्थिति….महिला रहवासी बोली- डीआरएम साहब, जरा यहां आकर तो देखिए, टॉयलेट पर दरवाजा ही नहीं, कैसे उपयोग करें

-जिस क्वार्टर पर अवैध कब्जा, वहां फ्लोरिंग प्लास्टर सहित सभी काम करवा दिए।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे की सैलाना यार्ड कॉलोनी के रहवासी की स्थिति इन दिनों बद से बदतर व इनकी पीड़ा बेइंतहा हो चली है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते कर्मचारी व इनके परिजन नारकीय जीवन जीने को मज़बूर है। हालात यह है कि टॉयलेट का दरवाजा सड़कर अलग हो गया है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते महिलाएं शर्मसार है। ऐसी ही स्थिति अन्य क्वार्टर्स की है। कहीं किचन में फ्लोरिंग का प्लास्टर अधूरा तो क्वार्टर के पीछे नालियां टूट-फुट गई है। आक्रोशित महिलाएं डीआरएम से गुहार कर रही है कि कॉलोनी में आकर स्वयं दौरा कर नर्कवाड़े से रूबरू होवे। संभव है बाद में अधिकारी नींद से जागे।
बता दें कि कॉलोनियों का मेंटेनेस ठेकेदारों के अधीन है। सैलाना यार्ड के रहवासी बताते है कि मेंटेनेस का जिम्मा ठेकेदार पुष्कर यादव पर है।

वर्तमान एईएन पर अनदेखी के आरोप:- कर्मचारी बताते है कि पूर्व में एईएन त्रिपाठी थे। तब सुनवाई हो जाती थी। वर्तमान में एईएन वर्मा साहब ध्यान नहीं देते। पहले सड़क से क्वार्टर में प्रवेश के लिए सीमेंट की पतली पट्टी बनाई जा रही थी। पूर्व अधिकारी को समस्या बताई तो उन्होंने पूरे बाउंड्री एरिया में प्लास्टर करवाने के आदेश दिए। हालांकि चुनिंदा क्वार्टर में काम हुआ। लेकिन बाद के क्वार्टर में अधूरा काम छोड़कर चले गए।

अवैध कब्जे वाले क्वार्टर में पूरा मेंटेनेंस:- कॉलोनी की महिलाएं बताती है कि क्वार्टर नंबर 743-बी पूरी तरह अनाधिकृत है। यहां अवैध कब्जा भी रहता है। इस क्वार्टर का अधिकारी व ठेकेदार पूरा मेंटेनेंस करवा रहे है। हमारे क्वार्टर की टॉयलेट जाम है। दरवाजा भी नहीं है। टाइल्स टूट चुकी है। इस कॉलोनी के जिन क्वाटर्स में कर्मचारी व इनके परिजन रह रहे है। वहां मेंटेनेस में लापरवाही बरती जा रही है। इसकी शिकायत भी की गई। लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है। खाली एरिया में गाजरघास सहित बड़ी बड़ी झाड़ियां फैल गई है। लोग शराब पीते है व जुआं खेलते है।

इन रहवासियों की यह पीड़ा

-मकान क्रमांक.741/ए. सीमा वर्मा बताती है कि हमारे घर में जो टाइल्स लगाई है, वह डैमेज व ऊंची-नीची हो रही है। किचन अधूरा छोड़ दिया है। पट्टी भी नहीं लगाई गई।

-मकान नंबर.741/बी.नीकिता मीना ने बताया कि मकान के पीछे नाली की समस्या है। बल्कि नाली ही गायब है। क्वार्टर में अधूरा काम करके रोक दिया है।

-मकान क्रमांक.743/ए के रहवासी राजेश ने बताया कि क्वार्टर के पीछे कोट्रीयर्ड में कोटा स्टोन करने का बोला था। डेढ़ महीने से खुला पड़ा हुआ है। मकान में कोई काम नहीं कर रहे हैं। आगे की फेंसिंग भी बाकी है।

-मकान क्रमांक 746/बी निवासी अंबिका जी. का कहना है कि बाथरूम के दरवाजे खराब हो गए है। किचन की टाइल्स अभी भी अधूरी है। बाथरूम की टाइल्स भी ऐसी ही स्थिति में है। अधिकारी में काम अधूरा ही छुड़वा दिया है।

-इसी तरह से मकान नंबर 383 निवासी योगिता साक्य, 242 ई निवासी नेहा व मकान नंबर 740 निवासी तनुज कुमार बताते है हमारे क्वार्टर पर भी टॉयलेट का दरवाजा नहीं है। साथ ही क्वार्टर के अन्य काम भी अधूरे पड़े है।

इनका यह कहना है
कुछ लोग गलत जानकारी दे रहे है। बारी-बारी से क्वाटर्स के काम किए जा रहे है। इसमें समय लगता है।
श्यामसुंदर वर्मा, एईएन वर्क्स, रेल मंडल रतलाम।

Leave A Reply

Your email address will not be published.