Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रेलवे लॉबी के बाहर गूंजे नारे….रनिंग स्टाफ की मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के आह्वान पर 17 नवंबर को वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में प्लेटफार्म नंबर 4 पर सुबह 11 बजे लॉबी परिसर के बाहर प्रदर्शन हुआ। कर्मचारियों ने नारेबाज़ी कर मांगों के निदान की आवाज़ उठाई।

यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि 6–7 नवंबर 2025 कोलकाता में हुई वर्किंग कमेटी की बैठक में रनिंग स्टाफ की जायज़ मांगों को लेकर यह निर्णय लिया गया। देशभर में सभी लॉबी के समक्ष यह प्रदर्शन रखा जाए। इनके मुताबिक रतलाम मंडल की सभी लॉबी रतलाम, चित्तौड़गढ़, उज्जैन, डॉ. आंबेडकर नगर, एवं इंदौर लॉबी में प्रदर्शन हुआ। रतलाम लॉबी में प्रदर्शन को संबोधित मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ अपने वक्तव्य में कहा कि 2024 से यह मांग उठाई है। यह रनिंग स्टाफ का हक है। रनिंग के किलो मीटरेज अलाउंस में 25% की बढ़ोतरी 01 जनवरी 2024 से लागू की जानी चाहिए थी।  आज दिनांक तक आदेश पारित नहीं किए गए।
लोको पायलट (पैसेंजर) तथा लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस) एवं ट्रेन मैनेजर (पैसेंजर) और ट्रेन मैनेजर (मेल एक्सप्रेस) का ग्रेड पे क्रमशः ₹4600 एवं ₹4800 किया जाए।
SPAD (Signal Passed At Danger) के मामलों में, यदि साइकोलॉजिकल टेस्ट में अनुत्तीर्ण होते हैं। तब
उनका पे फिक्सेशन पूर्वानुसार 30% मानदेय के आधार पर किया जाए। रनिंग स्टाफ को 36 घंटे से अधिक हेडक्वार्टर से बाहर न रखा जाए। जिसे अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी
मंडल अध्यक्ष पांडे ने अपने भक्तों में कहा कि
ब्रेथलाइज़र पॉलिसी की पुनर्समीक्षा की जाए। यदि पहली जांच में BA (Breath Alcohol) पॉजिटिव आता है, तो
तुरंत दूसरी मशीन से पुनः जांच की जाए।
रनिंग स्टाफ को 30+16 घंटे का अवधिक विश्राम (Periodic Rest) दिया जाए। पीसीपीओ, चर्चगेट के पत्र क्रमांक PCPO/N&O/MISC/2025 दिनांक 31.10.2025 के अनुसार लोको पायलट गुड्स, लोको पायलट शंटिंग ग्रेड-II, तथा लोको पायलट मेल और ट्रेन मैनेजर गुड्स, ट्रेन मैनेजर पैसेंजर के प्रमोशन 31 दिसंबर से पूर्व किए जाएं। ताकि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का लाभ रनिंग स्टाफ को मिल सके जैसी अन्य बातों पर अपने वक्तव्य रखें। प्रदर्शन को संबोधित मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, यातायात शाखा उपाध्यक्ष मनीष जोशी के अलावा अन्य पदाधिकारी ने अपनी बात रखी। प्रदर्शन के दौरान मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, युवा महिला समिति सचिव नमिता कुमायूं, सुशील मिश्रा, आशीष यादव, कपिल गुर्जर, रोशन खान, नमिता कुमारी, विनीत शर्मा, गजाधर पांडे, अनिल पाल, रितेश सिंधु के अलावा तमाम रनिंग स्टाफ इस प्रदर्शन में उपस्थित रहा। प्रदर्शन के दौरान शनि कुनेरा एवं भूपेंद्र निनामा ने युवाओं ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds