Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

ट्रेन में चाकूबाजी… ऐसी कोच अटेंडर को नाबालिग ने मारा चाकू, अवैध वेंडिंग को लेकर विवाद की सूचना

-रतलाम प्लेटफॉर्म 6 पर जीआरपी-आरपीएफ टीमें पहुंची, जीआरपी ने प्रकरण दर्ज किया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बांद्रा-शकूरबस्ती साप्ताहिक ट्रेन (09003) में बीती रात को चाकूबाजी की घटना हुई। नाबालिग ने ट्रेन अटेंडर को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रतलाम ठहरने के 15 मिनिट पहले यह घटना हुई। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। जीआरपी ने अटेंडर को अस्पताल भिजवाया तथा उसकी शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
घटना शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे की है। ट्रेन करीब तीन घंटे देरी से रतलाम प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर आकर ठहरी। बताया जा रहा कि अवैध वेंडिंग करने वाले नाबालिग द्वारा बी-4 में पानी की बोतलें बेची जा रही थी। अटेंडर अभिषेक सिंह ने बिक्री से इसे रोका। इस बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नाबालिग ने अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके पीठ के नीचे चाकू लगा। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए ले जाया गया। इसके बाद पीड़ित अटेंडर की शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मामले में जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने कहा कि नाबालिग व अटेंडर के बीच कोच में धक्का लगने को लेकर विवाद हो गया था। मामले में नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ट्रेनों में अवैध वेंडर्स का दबदबा:- रतलाम से होकर गुजरने वाली साप्ताहिक सहित नियमित ट्रेनों में अवैध वेंडर्स का दबदबा है। आए दिन चाकूबाजी की घटना से यात्रियों में ख़ौफ रहता है। अवैध वेंडर्स दिन में आउटर पर ट्रेन ठहरते वक्त अवैध तरीके से बेची जाने वाली खानपान सामग्री कोचों में चढ़ाते है। इसी तरह रात में स्टेशन के खुले एरिया से प्रवेश कर ये वेंडर तमाम सामग्री कोच तक लाकर चढ़ाते है। कोचों में इन्हें रोककर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी प्रमुख रूप से आरपीएफ की है। लेकिन अवैध वेंडर्स के ठेकेदार को खुलेआम संरक्षण के चलते धड़ल्ले से अवैध वेंडिंग की जा रही है। यही वजह है कि वेंडर्स को सुरक्षा एजेंसियों का भी ख़ौफ नहीं है।
हालांकि जीआरपी कल की घटना में अवैध वेंडिंग से जोड़कर नहीं मान रही है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नाबालिग खानपान सामग्री की अवैध वेंडिंग करता है। पानी को बोतलों की कैरेट कोच में चढ़ा रहा था। अटेंडर द्वारा रोकने पर विवाद हुआ तथा इसे चाकू मार दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.