Logo
ब्रेकिंग
रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए

रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर वारदात….बदमाशों ने रेलवे शंटर पर चाकू से किया हमला, धमकाकर फ़ोनपे पर ऑनलाइन 3000 ट्रांसफर कराए

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लोको पायलट (शंटर) के साथ बदमाशों ने मारपीट की। चाकू से हमला किया गया। साथ ही बदमाशों ने शंटर के मोबाइल फोन से फोनपे द्वारा ऑनलाइन 3000 रुपए ट्रांसफर करवाए। मामले की पीड़ित कर्मचारी ने जीआरपी थाना पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई।।
5 नवंबर रात 1.45 बजे यह घटना लोको पायलट शंटर आदित्य अमर्त्य के साथ हुई। इनकी रात 10 से सुबह 6 बजे तक की ड्यूटी थी।
पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह ट्रेन संख्या 19316 वीरभूमि एक्सप्रेस के इंजन को शंटिंग कर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचा। तभी तकरीबन 4 से 5 बदमाशों ने उसे घेर लिया। मारपीट शुरू कर दी। चाकू से जानलेवा हमला किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उन्होंने ईयरबड्स छीन लिए। बाद में बदमाशों के उससे रुपए मांगे। लेकिन केश नहीं होने पर उन्होंने मुझसे जबरन 3000 फ़ोनपे द्वारा ट्रांसफर करवाए।
मामले में शंटर ने आरपीएफ में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जीआरपी थाना जाकर घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने सुबह 11 बजे शिकायत ली तथा एफआईआर दर्ज की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.