Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

सीआरबी के बूस्टर डोज का असर….जोन अधिकारियों के साथ मंडल अधिकारी घंटों खड़े रहे, प्लेटफॉर्म 7 की ओर करवाई सफाई

-पिछले ठेके में खराब प्रदर्शन के बाद उसी फर्म को दिया पेटी कांट्रेक्ट
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे बोर्ड चेयरमैन (सीआरबी) सतीश कुमार द्वारा निरीक्षण के दौरान गन्दगीभरा रेलवे स्टेशन देखकर खूब बरसे थे। रेल अधिकारियों को मिली डांट-फटकार का बूस्टर डोज मिलने के बाद अब जाकर रेल अमला हरकत में आया है। सीआरबी की डांट से मुंबई पश्चिम रेलवे मुख्यालय तक भूचाल आ गया। ऐसे में मुंबई से भी अधिकारी यहां पहुंचे। शनिवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर सफ़ाई अभियान चलाया गया। बड़ी बात है कि जिस स्थानीय फर्म को पेटी कांट्रेक्ट दिया गया। वह पूर्व में सफाई व्यवस्था में नाकाम रहीं थी।
बता दें कि सीआरबी पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए सीआरबी एक दिन पहले बांसवाड़ा गए थे। लौटते वक्त वे रतलाम आकर स्टेशन का निरीक्षण किया तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

सीआरएस जैसे बड़े अधिकारी के दौरे को भी सामान्य लिया:- रेल मंडल में प्रशासनिक कार्यकाल का ढीलापन पूर्व में कभी देखने में नही आया। कभी यहां महाप्रबंधक के दौरों पर अधिकारी सफाई की तैयारियों को बेहतर अंजाम देते आए। लेकिन अब सीआरबी के दौरे को भी बेहद सामान्य मान लिया गया। अभी भी आम नज़ारे है कि प्लेटफॉर्म पर कचरे से भरे डस्टबीन भी खाली नहीं किए जा रहे है। तय है कुछ दिनों बाद गंदगी की स्थिति दोबारा बेहाल रहने वाली है।
यह भी बता दें कि रेलवे से हाल ही में आरआर इंटरप्राइजेज को सफाई का ठेका मिला है। इस फर्म ने स्थानीय फर्म हर्षित इंटरप्राइजेज को पेटी कांट्रेक्ट दिया है।

प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर सफाई:- सीआरबी की डांट के बाद पश्चिम रेलवे मुख्यालय से नितिन भीरुड, सीएमई आइटी एंड सेफ्टी
रजनीश तोमर, सीआरएई कोचिंग यहां पहुंचे। उन्होंने अपनी निगरानी प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर सफाई करवाई। सीआरबी की डांट खाने वाले सीनियर डीएमई (यांत्रिकी) भजनलाल मीणा तथा सीनियर डीईएन कार्डिनेशन पीयूष पांडे भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा भी सीनियर डीएमएम अमीर यादव सहित अन्य अधिकारी सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.