Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

न्यू रोड स्पा सेंटर पर पुलिस के हाथ लगी आपत्तिजनक सामग्री, जांच के बाद कड़ी कार्रवाई संभव

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। अवैध गतिविधियों में लिप्तता की आशंका के चलते न्यू रोड स्थित स्पा सेंटर पर दबिश के दौरान पुलिस को वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी हाथ लगी। पुलिस द्वारा इसकी पुख्ता जांच व पूछताछ के बाद सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

बीती रात न्यू रोड स्थित aura थाई स्पा पर अनैतिक गतिविधियों की आशंका के चलते पुलिस टीम में शामिल 3 निरीक्षक, एक सब इंस्पेक्टर सहित दर्जन भर पुलिस महिला एवं जवान पहुंचे थे। उन्होंने वहां काम करने वाले स्टॉफ से पूछताछ की। मौके पर 3 लड़कियां काम करती पाई गई। इसके साथ ही स्पा सेंटर के कमरों की चैंकिंग की गई। मेंटेन रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज भी जांचे। टीम के द्वारा पंचनामा भी बनाया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री जैसे कुछ टेबलेट तथा कंडोम भी पाए गए है। इसे भी पुलिस ने संज्ञान में लिया है। इसकी पूछताछ कर स्पा संचालक के खिलाफ कार्रवाई भी संभव है।

जांच टीम में औद्योगिक थाना प्रभारी ने गायत्री सोनी, निरीक्षक रेखा चौधरी, पार्वती गौड, सब इंस्पेक्टर राजश्री सिसोदिया, साइबर सेल प्रभारी मयंक व्यास, पिंटू विश्वकर्मा, गौरव, राणा प्रताप, जितेंद्र चौधरी, किशन वर्मा, गीतांजलि जोशी सहित बल मौजूद था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.