Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, रिकॉर्ड खंगाले, स्टाफ से की गई पूछताछ

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर में अवैध गतिविधियों की आशंका के चलते पुलिस ने न्यू रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर दबिश दी। यहां सर्चिंग कर एंट्री दस्तावेज खंगाले गए। वहीं स्टाफ से कड़ी पूछताछ की गई। इस दौरान कस्टमर सहित काम करने वाली 3 युवती पाई गई।

दरअसल पुलिस को स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधियों की आशंका थी। दर्जन भर पुलिस में शामिल महिला एवं जवान पहुंचे। उन्होंने वहां काम करने वाले स्टॉफ से पूछताछ की। दबीश देने गई टीम में 3 निरीक्षक, एक सब इंस्पेक्टर शामिल थी।
बता दें कि एसपी अमित कुमार के निर्देशन पर शहर में चल रही अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए सभी होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच की जा रही हैं। जिसके तहत न्यू रोड स्थित aura थाई स्पा पर भी टीम बनाकर भेजा गया। टीम ने काम करने वाले स्टाफ से जानकारी ली और स्पा का काम करने वाली लड़कियों से पूछताछ की। यहां 3 लड़कियां काम कर रही थीं। इसके साथ ही स्पा सेंटर के कमरों की चैंकिंग की गई। मेंटेन रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज भी जांचे। टीम के द्वारा पंचनामा भी बनाया गया।

टीम में औद्योगिक थाना प्रभारी ने गायत्री सोनी, निरीक्षक रेखा चौधरी, पार्वती गौड, सब इंस्पेक्टर राजश्री सिसोदिया, साइबर सेल प्रभारी मयंक व्यास, पिंटू विश्वकर्मा, गौरव, राणा प्रताप, जितेंद्र चौधरी, किशन वर्मा, गीतांजलि जोशी सहित बल मौजूद था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.