Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

डीआरएम अश्वनी कुमार ने ली सलामी, रेल संगठनों के कार्यालयों पर भी फहराया तिरंगा

79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के साथ रेल प्रशासन एवं संगठनों द्वारा आन, बान, शान सहित नउल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
मुख्य कार्यक्रम डीआरएम परिसर में हुआ। वहां डीआरएम अश्वनी कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, एसटीएससी कार्यालय में भी झंडा वंदन किया गया।


डीआरएम कुमार द्वारा झंडावंदन के बाद परेड की सलामी ली। साथ ही श्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मटेरियल विभाग में बेहतर काम पर जलज रावल को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर सीनियर डीएमएम आमिर यादव भी मौजूद रहे।

मजदूर संघ कार्यालय पर शान से फहराया तिरंगा:- वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा संघ कार्यालय पर सहायक महामंत्री व मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में झंडावंदन व मिठाईयां वितरित कर स्वतंत्रता दिवस उल्लास से मनाया गया। संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें संगठन की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके पश्चात जेसी बैंक रतलाम में भी मज़दूर संघ पदाधिकारियों द्वारा झंडावंदन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, पूर्व मंडल मंत्री आर सी भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोंटिया, पीआर के मंडल मंत्री रफीक मंसूरी, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे एवं नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत एवं महेंद्र राठौर, शाखा सचिव संजय कुमार, अमित चौहान, वापी चौधरी, रणधीर सिंह गुर्जर, इमरान खान, मोहित टांक, नवदीप भारद्वाज, अशोक टंडन, दिनेश छापरी, सुनील डागर,महिला समिति की रंजीता वैष्णव, जीवनदेवी खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

यूनियन कार्यालय के प्रांगण में फहराया तिरंगा:- वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के कार्यालय परिसर में झंडावंदन किया गया। मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चंदवानी, मंडल महिला समिति सचिव कांता तिवारी, मंडल युवा महिला समिति नमिता कुमारी, मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा की उपस्थिति रही। यूनियन के मंडल मंत्री बारठ ने झंडा फहरायाकर राष्ट्रगान शुरू किया।


इस अवसर पर मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश पारिख, श्रीमती बीना मुरलीधरन, आशीष यादव, यातायात शाखा उपाध्यक्ष कपिल गुर्जर, मनीष जोशी, मेडिकल शाखा उपाध्यक्ष विजय तरवाड़ी, अमीत घोसर, डीजल शेड शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर, नेहाल सिंह, इलेक्ट्रिकल मेडिकल टी आर डी शाखा सचिव हेमेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, प्रमोद, गौरव सांगते के अलावा तमाम रेल कर्मचारी एवं यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेम कार्यालय पर हुआ झंडावंदन:- ऑल इंडिया एससी /एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन रतलाम द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस एसो .के प्रेम कार्यालय में मनाया गया। जिसमें अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी वर्मा वर्मा के द्वारा की गई।

पी.एन.वर्मा मंडल मंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया कि किस तरह शहीदों ने अपनी कुर्बानी देकर इस देश को आजाद कराया। सभी शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर एसो. के मंडल अध्यक्ष रामावतार वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मंडल अतिरिक्त सचिव गगन छपरी, मुकेश मालवीय, सुधीर वर्मा, आरएल परमार, नेमीचंद मीणा, कमलेश मीणा, हरिमोहन वर्मा, रामभरोस वर्मा, बीपी बंसीवाल, यशवंत केथवास, रविन्द्र वर्मा, जितेंद्र बैंडवाल, विजय मीणा, सीताराम मीणा, शिवलाल, ओमप्रकाश चौहान, सुरेश मीणा, महेंद्र बोरासी, घासीलाल मीणा, संजय मीणा, मनोहर सिंह मौजूद रहे।

मुख्य समारोह में कुर्सी नहीं मिली, चल दिए ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी:- स्वतंत्रता दिवस पर डीआरएम ऑफिस परिसर के मुख्य समारोह में बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध नहीं कराने पर ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी कार्यक्रम छोड़कर चल लिए। मंडल मंत्री अजय सिंह ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी को आमंत्रित किया। लेकिन बैठने के इंतजाम नहीं किए गए।

विनोबा नगर स्‍कूल में हुआ झंडावंदन:-विनोबा नगर स्‍थ‍ित नूतन बाल मंदिर में ध्‍वजारोहण कार्यक्रम हुआ। अध्‍यक्षता वीरेंद्र कुलकर्णी ने की। मुख्‍य अतिथि अधिवक्‍ता प्रीति सोलंकी तथा विशेष अतिथि शतरंज के राष्‍ट्रीय खिलाड.ी व कोच मनीष जोशी रहे। अतिथयों ने झंडावंदन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.