Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

ये स्वाभिमान के पल….शान से फहराया तिरंगा, कार्यालयों के अलावा स्कूल परिसर में रहा उल्लास

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय कार्यालयों, ट्रेनिंग संस्था तथा स्कूलों में शान से फहराया तिरंगा। स्वतंत्रता के प्रतीक स्वरूप आसमान पर लहराता यह तिरंगा नागरिकों को भारतीय होने का स्वाभिमान भी प्रदर्शित कर रहा था।
डीआरएम ऑफिस परिसर में मुख्य समारोह में बैठक इंतजार बेपटरी होना चर्चा में रहा।


महू रोड रेलवे कॉलोनी स्थित प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीनियर डीईई पावर कर्नल धर्मेंद्र प्रजापति व विशेष अतिथि अंबालाल लबाना रहे।

उन्होंने तिरंगा फहराया। बाद में राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर संस्थान स्टाफ, कर्मचारी के अलावा रहवासी शामिल हुए। जानकारी नरेंद्र सिंह सोलंकी ने दी।

रेलवे ओबीसी कार्यालय पर आयोजन:- रतलाम मंडल में ओबीसी संगठन के पदाधिकारियों ने अपने कार्यालय पर झंडावंदन किया गया। इसमें उपस्थित मंडल संरक्षक चेतन सैनी, मंडल मंत्री अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्नीलाल राजपूत, मंडल कोषाध्यक्ष रोशन मौर्य, कमल कनिक, राकेश जांगिड़, तेजपाल, उपाध्यक्ष रघुनाथ महतो, सुरेश कुमार, श्याम सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

परिषद के कार्यालय पर हुआ झंडावंदन:- इसी तरह से पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के गांधीनगर स्थित कार्यालय पर झंडावंदन हुआ। कार्यक्रम में जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने राष्ट्रहित में ईमानदारी से रेलवे का काम प्राथमिकता से करने का संकल्प लिया।पदाधिकारी की बैठक हुई। जिसमें आगामी रतलाम मंडल की अधिवेशन की विस्तार रूप से चर्चा कर रूपरेखा तैयार की।

जोनल संगठन महामंत्री शर्मा ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को रतलाम मंडल में मंडल अधिवेशन करने का निर्णय लिया गया है। बताया गया कि साथ ही नई दिल्ली स्थित भारतीय रेल मजदूर संघ के कार्यालय का उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 28 अगस्त 2025 को किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में रतलाम मंडल के साथ-साथ अन्य मंडल एवं जोन से कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

बैठक में मंत्री प्रशांत पांडे मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, मीडिया प्रभारी सुजीत शर्मा, अनिल उपाध्याय, रामकिशन राठौर, अनिल ओझा, धर्मेंद्र सैनी, रामफूल मीणा, ऋषिकेश मीणा, राधेश्याम नापित, दिनेश भवरिया, ट्रैकमैन संगठन के मंडल मंत्री राजेश यादव के साथ परिषद के मंडल एवं शाखा के पदाधिकारी गण भारी संख्या में उपस्थित हुए।

अंशधारकों की जेसी बैंक में ध्वजारोहण:- रेलवे जेसी बैंक परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। बैंक डायरेक्टर वाज़िद खान ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बैंक प्रबंधक सहित स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीमातृ विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों ने दी सुन्दर प्रस्तुतियां:- श्री अरविन्द मार्ग स्थित श्रीमातृ विद्या मन्दिर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने जहां सुंदर प्रस्तुतियों से आनंदित किया वहीं शानदार परेड के दृश्यों ने सभी को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया।

प्रारंभ में मुख्य अतिथि रमेश पाठक (ओरो आश्रम के वरिष्ठ साधक) और श्री अरविन्द सोसायटी के अध्यक्ष सतीश पंड्या ने श्री माँ और श्री अरविन्द के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। महेश बैरागी ने अतिथि परिचय दिया। श्रीअरविन्द शिक्षा समिति की अध्यक्षा विनीता ओझा ने सभी को प्रतिज्ञा दिलवाई। प्रभारी प्राचार्य योगिता गुप्ता, प्रधानाध्यापिका भावना शर्मा,शिक्षा समिति व आश्रम परिवार के किशोर पाठक, नारायण चौऋषि, मणीन्द्र तिवारी, यशपाल तंँवर, राघवेन्द्र तंँवर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां से उपस्थितजनों का मन मोह लिया। अभिभावकों सहित आश्रम परिवार के संजय ओझा,सत्यांश ओझा,संध्या पाठक व करुणा तंँवर उपस्थित रहें। संचालन शिक्षिका विशाखा सुभेदार और रेणु परिहार ने किया। आभार राघवेन्द्र तंँवर ने माना।
साथ ही विद्यार्थियों सहित आश्रम के श्रद्धालुओं ने सामूहिक ध्यान किया। श्री अरविन्द गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

चर्चा में रही मंडल मुख्यालय की अव्यवस्था:- रेलवे के मंडल मुख्यालय पर झंडावंदन के मुख्य आयोजन में बैठक इंतजामों की अव्यवस्था चर्चा में रही है। रेल प्रशासन द्वारा सभी रेल संगठनों को ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रित किया। लेकिन इनके बैठने तक के इंतजाम न होने पर संगठन से जुड़े अधिकांश लोग बगीचे के बाहर ही खड़े रहे। हालांकि बदइंतजामी की पहले ही भनक होने पर कुछ संगठन के पदधिकारियों ने आयोजन से ही किनारा कर अपने कार्यालय के आयोजन से ही वास्ता रखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.