Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

प्रभारी मंत्री विजय शाह का विरोध…. कांग्रेसी बोले- मंत्री ने झंडावंदन किया तो यह देश का अपमान

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जो सेना का अपमान करेगा वह झंडा वंदन नहीं करेगा… । विजय शाह वापस जाओ…. आदि नारों से कलेक्टर कार्यालय को गूंजायमान कर कांग्रेस ने रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा 15 अगस्त पर झंडा वंदन के निर्णय पर जमकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के शहर और ग्रामीण के सैकड़ों कार्यकर्ता रैली बनाकर आए। हाथ में तिरंगा झंडा और हाथ पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस कार्यकर्ता विजय शाह द्वारा 15 अगस्त को किए जाने वाले झंडा वंदन का विरोध किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि विजय शाह द्वारा झंडावंदन भारतीय सेना का नहीं, महिला सेनानियों का ही नहीं, अपितु पूरे देश का अपमान है। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि भाजपा को विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। उसकी जगह झंडा वंदन का इनाम देकर रतलाम की जनता का अपमान किया जा रहा है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में इस निर्णय को शर्मनाक बताया की स्वतंत्रता दिवस का झंडा वह व्यक्ति फहराये, जिस पर सेना के अपमान को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर टिप्पणी कर चुकी हो।

शहर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने विजय शाह के खिलाफ जमकर आधे घंटे तक नारे लगाए। ईश्वर अल्लाह तेरे नाम भाजपा को विजय शाह को सद्बुद्धि दे भगवान, की प्रार्थना के साथ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भी अपना गुस्सा प्रदर्शित किया। शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने ज्ञापन का वाचन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम शालिनी श्रीवास्तव को दिया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रत्याशी पारस दादा, यासमीन शैरानी, राजीव रावत, पार्षद आशा रावत, कविता महावर, नासिर कुरेशी, फकरुद्दीन मंसूरी, उपनेता कमरुद्दीन कछवाय, मयंक जाट, महिला कांग्रेस कुसुम चाहर, रश्मि सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह अठाना, प्रवक्ता जोएब आरिफ, सुजीत उपाध्याय, मंसूर अली पटौदी, लक्ष्मण डिंडोर किशन सिंगार,थावरभूरिया रजनीकांत व्यास, सैयद वुसत, बसंत पंड्या, के एल गोसर, राजेश प्रजापत, सोनू व्यास, प्रदीप राठौर, भारत सेन, अमर सिंह शेखावत, राजनाथ यादव, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल नांदेचा, हिना शेख, राधा प्रजापत, शांति गवली, आरिफा कछवाय, रामचंद्र धाकड़, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, यूसुफ शाह, शाकिर खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.