Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

तिरंगा रैली में दिखी देशभक्ति…. कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप बोले- रैली के माध्यम से ले राष्ट्र भक्ति का संकल्प

प्रधानमंत्री जी के आह्वान को घर-घर पहुंचाया – भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय
-तिरंगा यात्रा ने देश भर में राष्ट्र भक्ति की अलख जगाई – जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार शाम रतलाम में विशाल तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने किया।
मंत्री काश्यप, उपाध्याय एवं पाण्डेय खुली जीप में सवार रहे। जीप में तिरंगा यात्रा जिला टोली प्रभारी निर्मल कटारिया, महेश सोनी, विप्लव जैन, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं भाजपा मंडलों के अध्यक्ष सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा एवं नंदकिशोर पंवार भी सवार रहे। देश प्रेम का जज्बा लिए रैली में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे निकले। एक खुली जीप में भारतमाता के प्रतीक के रूप में भाजपा नैत्री भावना गुर्जर और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के प्रतीक के रूप में प्रीति बाला मंडलोई भी शामिल हुई। रैली का शुभारंभ अलकापुरी चौराहा स्थित भारतमाता के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद रैली सैलाना रोड़, पावर हाउस रोड़, दो बत्ती, न्यू रोड़, लोकेन्द्र टॉकिज, जेल रोड़, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी होते हुए शहीद चौक स्थित इंडिया गेट पहुंची। यहां भारत माता की आरती कर रैली का समापन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि तिरंगा रैली के माध्यम से सभी राष्ट्र भक्ति का संकल्प ले। प्रधानमंत्री मोदीजी ने स्वाधीनता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा का जो आह्वान किया था, भाजपा ने उसे हर जगह पहुंचाया है। पहले कारगिल विजय और अब ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पूरी दुनिया में अपनी शक्ति का लोहा मनवाया है। यह रैली उसी शौर्य का प्रतीक है। जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने देशभर में राष्ट्र भक्ति की अलख जगाई है। स्वाधीनता दिवस पर सभी घर-घर तिरंगा फहराए और अपनी राष्ट्र भक्ति का परिचय दे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने आलोट से प्रारंभ हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय तिरंगा रैली में प्रधानमंत्रीजी के आह्वान को सब जगह पहुंचाया है। उन्होंने रैली की सफलता पर मंत्री श्री काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर और सभी पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। रैली में भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विभाजन विभीषिका दिवस मनेगा

भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदीजी के आह्वान पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाएगी। इस अवसर पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय नेतृत्व करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मौन जुलूस शाम 04ः30 बजे, सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप सर्कल से आरंभ होगा और शहर सराय स्थित शहीद चौक पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संपन्न होगा। हर घर तिरंगा अभियान की जिला टोली के संयोजक निर्मल कटारिया, महेश सोनी, विप्लव जैन ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधियों से आमजन सहित मौन जुलूस में उपस्थित रहने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.