जेसी की ऐसी डायरेक्टरी, बेमिसाल 5 साल….जेसी बैंक व रेलकर्मी के बीच सेतु साबित हुए वाज़िद, ट्रैकमैन में लोकप्रिय रहे, आखरी दौर में भी बड़ी सौगात

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे जेसी बैंक की ऋण योजनाओं से रेलकर्मियों को रूबरू कराने, उन्हें रेलवे के नियमित कामों की जानकारी देने तथा उनके नौकरी संबंधित अटके काम पूरे करने में बैंक डायरेक्टर वाज़िद खान ने 5 सालों तक सेतु की बखूबी भूमिका निभाई। इसका प्रतिफल यह रहा कि इन 5 सालों के दरमियान वाज़िद की लोकप्रियता में साल-दर-साल इज़ाफ़ा होता गया। अब अगली पारी के लिए भी ये पूरी तरह से आशान्वित व प्रतिबद्ध है। इनकी अपने पद के प्रति सक्रिय भागीदारी के चलते बैंक के ओहदेदार पदाधिकारी ने अंशधारकों को और भी सुविधा मुहैया कराते हुए सौगात देने का फैसला लिया। इसमें लोन पर ब्याजदर घटाने सहित अन्य कई फैसले लिए। इस दौरान इनका स्वागत कर शुभकामनाएं दी।
ब्याज दर 5.10 प्रतिशत से घटाकर की 4.95 प्रतिशत:- बैंक डायरेक्टर वाज़िद ने बताया कि 12 एवं 13 अगस्त 2025 को जेसी बैंक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं जे सी बैंक के अंशधारकों की 112वीं आम सभा में बहुत ही सराहनीय निर्णय लिया गया है। अब 01.09.2025 से जेसी लोन पर ब्याज दर 5.10 प्रतिशत से घटाकर 4.95 प्रतिशत कर दी गई है। 01.09.2025 से संशोधित लोन स्लैब में अंशधारकों के हित में निम्नानुसार बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।
ऐसे हितकारी लिए निर्णय
-एजुकेशन लोन,मेम्बर्स लोन और मैरिज लोन की सीमा को यथावत रखा गया है।
-हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डिवीडेंट 12+3 (Ex gratia) =15% आपके सैलरी अकाउंट में अक्टूबर 2025 माह में जमा कर दिया जाएगा।
-DIVIDEND के पैसे की जानकारी आपको मोबाइल पर दी जाएगी।
-सिर्फ 2 ( लड़का या लड़की ) बच्चों की शादी के लिए 3 लाख लोन दी जा रही है, उसे यथावत रखा गया है।
लोन स्लैब
कम से कम लोन – 700000 रुपए व
अधिक से अधिक लोन 1700000 रुपए ( अगर अंशधारक ने मैरिज या एज्युकेशन लोन नहीं ली हैं तो वह 2000000 रुपये तक अधिक से अधिक लोन ले सकता है।) रहेगा।
– 1 से 5 वर्ष की रेल सेवा- कम से कम 700000रुपए या 19 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह को यथावत रखा गया है।
– 5 से10 वर्ष की रेल सेवा- कम से कम लोन 800000 रुपए और 20 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह को यथावत रखा गया है।
-10 से 15 वर्ष की रेल सेवा- 850000 रुपए और 21 बेसिक इसमें जो अधिक हो उसे यथावत रखा गया है।
-15 से 20 वर्ष की रेल सेवा- 900000 रुपए और 22 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह को यथावत रखा गया है।
-20 से 25 वर्ष की रेल सेवा- 1000000 रुपए और 23 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह को यथावत रखा गया है।
-25 से 30 वर्ष की रेल सेवा- 1050000 रुपए और 24 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह को यथावत रखा गया है। 30 वर्ष से अधिक सेवा होने पर मिनिमम लोन 1150000 रुपए या 25 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह को यथावत रखा गया है।

यह भी दी गई सुविधा
1- आरडी का इन्टरेस्ट रेट भी 7.00 से बढ़ाकर 7.25 किया गया है। इसे यथावत रखा गया है।
2- 24 से 36 माह की अवधि के लिए एफडी के इन्टरेस्ट रेट को भी 7.00% से बढ़ा कर 7.25% किया गया है। इसे यथावत रखा गया है।
एक अंशधारक 65 बेसिक की सुवेरिटी दे सकता है।
CTD डिडक्शन में निम्न प्रकार है।
1. 25000 बेसिक तक रुपये 1200/-
2. 25001 बेसिक से 45000 तक रुपये 1600/-
3. 45001 बेसिक से 70000 तक रुपये 2000/-
4. 70001 बेसिक से 100000 तक रुपये 2500/-
5. 100000 बेसिक से अधिक 2700/- .
नई इंश्योरेंस स्कीम चालू करने जा रहे हैं:- पहले किसी शेयर होल्डर की मृत्यु हो जाती थी। तब उसके परिवार को शेयर होल्डर के खाते में जमा CTD, शेयर मनी, MRD को वापस नही दिया जाता था। उस राशि को माइनस करके बची हुई लोन राशि को माफ किया जाता था। परंतु अभी शेयर होल्डर के खाते में जमा CTD, शेयर मनी और MRD राशि को शेयर होल्डर के परिवार को वापस दिया जाएगा। इसके पश्चात शेयर होल्डर जो लोन पेड कर चुका है वह राशि भी उसके परिवार को वापस दी जाएगी। बकाया लोन राशि को माफ कर दिया जाएगा।
इस योजना को लागू करने के लिए पूरा जेसी बैंक डायरेक्टर का पूरा बोर्ड कार्यशील एवं तत्पर है और इस योजना को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा।
