Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

धर्म नगरी से निकली कावड़ यात्रा, शिव नगरी के होगा अभिषेक…. झूमते नाचते निकले शिवभक्त, जगह जगह हुआ स्वागत

 

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में आस्था, उल्लास व उमंग के साथ शुक्रवार को निष्ठा कावड़ यात्रा निकाली गई। पूरा शहर धर्ममय हो चला था। हर-हर महादेव के नारे लगे तो ढोल नगाड़ों के साथ लोग नाचते-गाते आगे बढ़ते गए। यात्रा का स्थान-स्थान पर स्वागत किया गया।
बता दें कि निष्ठा कावड़ यात्रा-2025 के संयोजक वैभव जाट (सन्नी पहलवान), जवाहर व्यायामशाला और अम्बर परिवार द्वारा निकाली जा रही है। यह तीसरा वर्ष है।
इससे पहले ममता नारायण जाट, दौलत जाट, वैभव जाट, गौरव जाट, सूरज जाट, अमन जाट सहित जाट परिवार के सदस्यों ने भैरवा बाबा का विधिवत पूजन किया। शिव और शक्ति के गण की महाआरती उतारी गई। बाद में बैंडबाजों, ढ़ोल की थाप के साथ यात्रा शुरू हुई तो उत्साह देखने लायक था। सभी नृत्य करते झूमते आगे बढ़ते रहे।


यात्रा का पावर हाउस रोड पर पत्रकारों शरद जोशी, राजेश जैन, संतोष जाट, नरेंद्र जोशी, सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, विजय मीणा, जलज शर्मा, दिनेश दवे, जितेंद्र सिंह सोलंकी, यशवंत राठौर, नीरज बरमेचा आदि ने स्वागत किया।
इसके अलावा धर्म प्रेमी जनता और संगठनों ने मंच लगा कर वैभव जाट और यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल,पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व महापौर सुनीता यादें, शैलेन्द्र डागा, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, समाजसेवी खुर्शीद अनवर, समाजसेवी प्रवीण सोनी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अजय ठाकुर, समाजसेवी गौरव अजमेरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव रावत, फैयाज मंसूरी,पार्षद श्रीमती आशा रावत, समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।

इन मार्गो से चली यात्रा:- कावड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड से होते हुए पावर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी से सातरूंडा, खरसौद खुर्द पंहुची। वहां से खरसौद खुर्द, होते हुए  20 जुलाई को उज्जैन पंहुचेंगे। 21 जुलाई को सुबह बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर यात्रा पूर्ण होगी।
सभी रतलाम वासियों की ओर से बाबा से आशीर्वाद मांगेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.