Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

नए जीएम, मांगें पुरानी, लगाई गुहार… रेल संगठनों ने उठाई कर्मचारियों की समस्याएं, सौंपे ज्ञापन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। उज्जैन निरीक्षण पर आए वेस्टर्न रेलवे के नए महाप्रबंधक का वेरे मजदूर संघ ने किया स्वागत कर कई समस्याओं पर चर्चा की।
महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता सिंहस्थ से जुड़ी तैयारियों के सिलसिले में बुधवार को उज्जैन आए थे। मजदूर संघ रतलाम मण्डल के मंडल मंत्री व अध्यक्ष ने स्वागत किया। ज्ञापन देकर निम्न समस्याओं पर उनका ध्यान आकर्षित किया। जिसमें
रतलाम मण्डल एवं दाहोद वर्कशॉप में अनुकम्पा नियुकि के शेष 9 प्रकरण पर विचार करने को कहा। रेल आवासों के निर्माण और मरम्मत के राशि जारी करने की भी बात कही।
रिक्त पदों को शीघ्र भरने और विभागीय पदोन्नति परीक्षा आयोजन करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा भी कई मांगें उठाई गई।
उज्जैन शाखा के अध्यक्ष नरेन्द्र सहगल ने बताया कि संघ ने उन्हें रतलाम मण्डल को मिलने वाले निर्माण कार्यो के लिए अपर्याप्त फण्ड की जानकारी देते हुए इस पर विचार करने को कहा।
इस अवसर पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर, अध्यक्ष प्रताप गिरी, सयुक्त मण्डल मंत्री चेतन चौधरी, सहायक मण्डलमन्त्री नरेंद्र सोलंकी, उपाध्यक्ष शेख जमील, जीआर जरिया, अनिल देवड़ा, किशोर सिंह, उषा खिंची,संजय वर्मा, अनिल गुप्ता, रंजीत, सुरजीत कुमार,जयवर्धन, राकेश बोरसी आदि उपस्थित रहे।

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद उज्जैन द्वारा ज्ञापन:- इसी तरह परिषद के पदाधिकारियों ने भी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
परिषद के राजेश दीक्षित के नेतृत्व में रेलवे कर्मियों की मांगों के तीन ज्ञापन पत्र दिए गए। शिवचरण शर्मा द्वारा आगामी सिंहस्थ-2028 के लिए रेलवे की कार्य-योजना के विषय में विस्तार से चर्चा की। स्वागत कर्ताओं में कैलाश भावसार,भारतीय मजदूर संघ उज्जैन आगर विभाग प्रमुख सतीश शर्मा, किशन शेखावत, गुलशन मंसूरी, श्रीमती वर्षा कछवाय, विशाल वर्मा, अक्षय चौधरी, आदित्य शर्मा आदि सम्मिलित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.