Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

आस्था-निष्ठापूर्वक निकाली जाएगी ‘निष्ठा’ कावड़ यात्रा, माही जल से किया जाएगा बाबा महाकाल का अभिषेक

-हर-हर महादेव के जयघोष के साथ 400 से अधिक कावड़ यात्री करेंगे कूच।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में आस्था व निष्ठापूर्वक शुक्रवार 18 जुलाई को निष्ठा कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। पवित्र माही नदी के जल से बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक किया जाएगा। कावड़ यात्रा का काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू जी मंदिर से रवाना होगी। 18 जुलाई की सुबह 7 बजे भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा-2025 हर वर्ष की तरह इस बार भी हर हर महादेव की जय घोष के साथ आमलिया भेरू जी की महाआरती के साथ शुरू होगी। खास बात यह है कि इस भव्य कावड़ यात्रा में 400 से अधिक कावड़ यात्री बम-बम भोले के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना होंगे और 21अगस्त को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करेंगे। कवाड़ यात्रा का यह तृतीय वर्ष है।

बता दें कि भव्य निष्ठा कावड़ यात्र-2025 के संयोजक वैभव जाट ( सन्नी पहलवान ) जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार द्वारा निकाली जाती है। यह कवाड़ यात्रा का यह तृतीय वर्ष है। काटजू नगर स्थित आमलिया भेरू जी महाराज की महा आरती के बाद कावड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड से पावर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी से सातरूंडा, खरसौद खुर्द होते हुए 20 जुलाई को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेगी। 21जुलाई को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.