Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

हरित नवाचार, रेल सेवा पुरस्कार-2024’ सम्मान….42 रेल कर्मचारियों को पुरस्कार के साथ हाथ में थमाए आम के पौधे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल प्रशासन ने इस बार कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार देंते वक्त हरित नवाचार किया है। कर्मचारियों को पुरस्कार के साथ हाथ मे आम के पौधे थमाए गए।

दरअसल, रतलाम मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए 9 जुलाई को डीआरएम ऑफिस के एनेक्सी हॉल में “रेल सेवा पुरस्कार-2024” यह आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत मंडल के कलाकारों द्वारा एक संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक कुमार ने कहा कि रतलाम मंडल के जिन 42 रेलकर्मियों को आज सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। किसी ने संरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, तो किसी ने परिचालन में दक्षता लाई है। कुछ कर्मचारियों ने यात्री सुविधाओं में सुधार किया, वहीं अन्य ने राजस्व वृद्धि में विशेष योगदान दिया। यह पुरस्कार केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि उस टीम का भी है, जिसके साथ मिलकर उन्होंने यह कार्य किया है। इसलिए मैं आज समस्त टीम को भी इस सम्मान का भागीदार मानता हूँ।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग, परिचालन, वाणिज्य, यांत्रिक (डीजल सहित), रेलवे सुरक्षा बल, सिग्नल एवं दूरसंचार, कार्मिक, चिकित्सा, स्टोर, विद्युत, सामान्य प्रशासन तथा मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सचिवालय से जुड़े कुल 42 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस वर्ष कार्यक्रम में एक विशेष नवाचार करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को आम का एक पौधा भी भेंट स्वरूप दिया गया।


इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक डी.पी. सोनी, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा एवं संगठन की अन्य सदस्याएं, मंडल के सभी शाखाधिकारी, अधिकारीगण, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सम्मानित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.