Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

रेलकर्मियों की लंबित मांगों को लेकर हल्लाबोल, रेलवे स्टेशन से लेकर डीआरएम ऑफिस तक गूंजे नारे

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे कर्मचारियों की मांग पर बुधवार को रेलवे स्टेशन से लेकर डीआरएम ऑफिस तक प्रदर्शन व नारेबाजी का सिलसिला चला।
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के आव्हान पर 09 जुलाई को रेल कर्मचारियो एवं केन्द्रीय कर्मचारियो की विभिन्न लम्बित मांगों को लेकर भारतीय रेलवे में सम्बन्धित संगठनों द्वारा धरना/प्रदर्शन/रैली का आयोजन किया गया है। वेस्टर्न रेलव मजदूर संघ रतलाम मंडल व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का प्रमुख तौर पर आयोजन था। मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ व अध्यक्ष ह्रदेश पांडेय के नेतृत्व में दोपहर 12 से 2 बजे तक यह प्रदर्शन किया गया। मजदूर संघ द्वारा डीआरएम ऑफिस में वहीं यूनियन ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।


मंडल मंत्री नागर व बारठ ने ओल्ड पेंशन स्कीम रेल कर्मचारियों का अधिकार को लेकर बात कही कि उसे हम लेकर रहेंगे। कहा कि सभी रेल कर्मचारियों को संगठित होकर एनपीएस/यूपीएस के खिलाफ लगातार लड़ना चाहिए ।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह राठौर, महेंद्र गौतम, वाजिद खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं ऑल इंडिया रेलवे रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के प्रदर्शन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हरिश चंदवानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.