Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग...

यह है सातवीं जीत….रतलाम मंडल अंतर मंडलीय बैडमिंटन का बना विजेता

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे अंतरमंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का फाइनल मुकाबला स्थानीय बैडमिंटन हॉल रेलवे अधिकारी क्लब रतलाम में रतलाम मंडल और राजकोट मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें रतलाम मंडल को लगातार सातवीं बार विजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ। रतलाम मंडल ने सीधे 3-0 सेटों में राजकोट मंडल को हराकर विजयश्री हासिल की। इस अवसर पर रतलाम मंडल को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता राजकोट मंडल को सिल्वर मेडल प्रदान किए गए।

वही आज सुबह खेले गए हार्ड लाइन मुकाबले में अहमदाबाद मंडल ने मुंबई मंडल को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुंबई मंडल को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीआरएम अशफाक अहमद ने खिलाड़ियों को संबोधित कर पुरस्कृत किया। वहीं इस अवसर पर आरडीएसओ सचिव व सीनियर डीईई टीआरओ महेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में राजकोट मंडल व रतलाम मंडल की टीमों के सदस्यों को और कड़ी मेहनत कर पश्चिम रेलवे का नाम रोशन करने का कहा। इसी अवसर पर सीनियर डीईई पावर सुरेश कुमार भी उपस्थित थे। रतलाम की टीम के सदस्यों में श्री हरीश चांदवानी (कोच आरडीएसओ व मैनेजर डब्ल्यूआरएसए), अभिमन्यु सिंह, शुभम प्रजापति, आकाश, रवि कुशवाहा, आजाद यादव व सुमित कटिहार शामिल थे। निर्णायक के रूप में बड़ौदा से आए विशाल नायर तथा इंदौर की श्रीमती स्नेह धनोदकर ने मैच करवाएं। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कल्याण निरीक्षक खेल हरीश चंदवानी द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds