Logo
ब्रेकिंग
रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का...

रतलाम रेल मंडल को दोहरी उपलब्धि..राजभाषा के क्षेत्र में बेहतर कार्य का अवार्ड, एडीआरएम अशफाक अहमद को रजत पदक

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राजभाषा के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर रतलाम मंडल को दोहरी उपलब्धि मिली है। रतलाम मंडल को आदर्श मंडल के लिए आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार मिला। जबकि अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अशफाक अहमद को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक नवाजा गया।
रेल भवन में 154वीं रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सतीश कुमार अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड ने की। बैठक के बाद आयोजित समारोह में सतीश कुमार द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय रेलवे, मंडलों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
रेलवे बोर्ड में आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड कुमार द्वारा रतलाम मंडल को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आधार वर्ष 2023 हेतु आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद को प्रदान किया गया।

एडीआरएम अहमद को राजभाषा के क्षेत्र में रतलाम मंडल पर किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से पृथक रूप से सम्मानित किया गया। इन्हें राजभाषा रजत पदक के अंतर्गत रजत पदक, प्रमाण पत्र तथा नकद राशि प्रदान की गई।
मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने हर्ष जताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। कहा कि
राजभाषा के विकास के साथ ही इसके प्रयोग-प्रसार में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम मंडल को रेलवे बोर्ड स्तर पर एक साथ दो–दो सम्मान मिलना, रतलाम मंडल के साथ ही पश्चिम रेलवे के लिए भी एक विशिष्ट उपलब्धि है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.