Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

RRB Exam: सभी जोनल रेलवे में अब आरआरबी के तहत आयोजित होगी, मंत्रालय की नई गाइडलाइन

-पेपर लीक के बाद रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, सभी प्रमोशन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अपडेट
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे मंत्रालय ने सभी डिपार्टमेंटल प्रोमोशन की परीक्षाओं को एक सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटर-आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित करने का फैसला लिया है लिया गया है। रेलवे बोर्ड की एक हाई लेवल की बैठक में ये फैसला लिया गया कि अब से सभी डिपार्टमेंटल प्रोमोशन की परीक्षाएं रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटर-आधारित प्रणाली के तहत आयोजित की जाएंगी।
इससे पहले रेलवे में डिपार्टमेंटल प्रोमोशन की परीक्षाएं रेलवे का हर एक डिवीजन और जोन की ओर से इंटरनल रूप से ही आयोजित की जाती थीं। रेलवे की विभागीय प्रमोशनल परीक्षा के लिए नए नियम और प्रक्रिया ऐसे वक्त में दी गई हैं, जबकि हाल के दिनों में इन डिपार्टमेंटल प्रोमोशन की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और गलत तरीकों से परीक्षाएं देने की कई शिकायतें सामने आई थीं.
मालूम हो कि रतलाम मंडल में पूर्व में विभागीय परीक्षा में पेपर लीक होने की आवाज़ उठी थी। शिकायत रेलवे बोर्ड तक गई थी।

कैलेंडर के अनुसार ही आयोजित की जाएगी परीक्षाएं

रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिए गए है कि अब इन विभागीय प्रमोशन की परीक्षा के लिए एक वार्षिक कैलेंडर तैयार करेंगे और परीक्षाएं केवल इस कैलेंडर के अनुसार ही आयोजित की जाएगी

यहां भी रही खास पर मेहरबानी

रतलाम मंडल में अपने खास अधीनस्थ कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा में लाभ देने के कई मामले है। इसमें लेनदेन हुआ तो कुछ मामले बतौर मेहरबानी किए गए। इसमें अधिकारी के पर्सनल स्टाफ से जुड़े कर्मचारी 1800 से 4200 ग्रेड पे तक पहुंचे व रिटायर्ड हुए है। कुछ टीटी, पाइंट्समैन तो कुछ क्लर्क तक बन बैठे।

चार्जशीट रैकेट में की भी दलाली

विभागीय सूत्रों में मुताबिक चार्जशीट माफ करने व कराने का भी मंडल में आंतरिक रैकेट दबेछिपे तरीके से चल रहा है। एक ओर से चार्जशीट दी जा रही है। जबकि विभाग के ही दलाल सांठगांठ कर माफ करवा रहे है। कर्मचारियों से पार्टी के अलावा रुपए भी वसूले जाने की आंतरिक सूचनाएं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.