Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित

राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव….दो चरणों की खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उम्दा उत्साह

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों का अन्तर कक्षाएं खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन 18 नवम्बर से 26 नवम्बर तक किया जा रहा है। राॅयल खेल महोत्सव दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण में छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं जैसे लेमन स्पून रेस, 100 मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस, खो-खो, टग ऑफ वार, सेक रेस, चेयररेस, योगा जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। राॅयल खेल महोत्सव के द्वितीय चरण में राॅयल काॅलेज के छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, वाॅलीबाल, 100 व 400 मीटर रेस की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।


राॅयल खेल महोत्सव का प्रथम चरण छात्राओं के पहले दिन आयोजित हुआ। खेल प्रतियोगिता में लगभग 437 छात्रायें भाग ले रही है। जिसमें फार्मेसी कोर्स से 106, एम.बी.ए. व बी.बी.ए. कोर्स से 120, बी.एससी. कम्प्यूटर साईंस कोर्स से 66, बी.एससी. माइक्रोबायोलाॅजी कोर्स से 110, नर्सिंग कोर्स से 15, बी.सी.ए. कोर्स से 20 छात्राओं ने आयोजित टग ऑफ वार, लेमन स्पून रेस, चेयररेस आदि आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी रही।
राॅयल खेल महोत्सव (छात्राओ) के खेल समन्वयक के रूप में प्राध्यापक दीपिका कुमावत एवं उनकी टीम के सदस्यगण रहे। निर्णायक कमेटी की जिम्मेदारी डाॅं. रविन्द्र कौर अरोरा व उनकी टीम ने निभाई। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन प्रशासक डाॅं. डी.आर. पुरोहित ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.