Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

सांप का ऐसी कोच में सफर…..सफाईकर्मी को दिखाई दिया, ट्रेन दोबारा प्लेटफॉर्म लाए, कोच अलग कर दूसरा जोड़ा

-इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के ए-2 कोच का मामला।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कोच में सांप दिखाई देने के मामले थम नहीं रहे है। इंदौर से चलने वाली इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12415) में सांप दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद ट्रेन को दोबारा इंदौर स्टेशन लाया गया। धड़ाधड़ यात्री कोच से उतरे तथा बाद में ट्रेन में दूसरा कोच जोड़ा गया। इस वजह से यह ट्रेन करीब एक घंटा लेट हुई।
बता दें कि शनिवार रात 10.15 बजे रतलाम स्टेशन आई अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस (19490) में भी यात्री ने सांप होने की सूचना दी थी। बी-6 कोच में सवार यात्रियों ने कहा था कि उन्हें कोच में सांप दिखाई दिया है। हालांकि खोजबीन के बाद भी सपेरे को सांप नही दिखाई दिया था। मामले में रेल प्रशासन ने कहा था कि यात्रियों को सांप की पूछ दिखाई दी होगी।
दूसरा वाकिया 13 नवंबर गुरुवार की शाम इंदौर स्टेशन का है। ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हुई। बी-2 ऐसी कोच में ओबीएचएस के सफाई कर्मचारी को सांप दिखाई देने पर दिल्ली कंट्रोल में इसकी सूचना दी। इसके बाद दिल्ली से इंदौर मैसेज कर ट्रेन को पीछे चलते हुए वापस इंदौर लाया गया। यात्रियों के उतरने के बाद शंटिंग कर कोच को रैक से अलग किया गया। इसके बजाय दूसरा कोच जोड़कर यात्रियों को सवार किया। ट्रेन का समय शाम 4.30 बजे का है। लेकिन यह ट्रेन दोबारा शाम 5.37 बजे रवाना की गई।
इधर, काटे गए कोच को यार्ड में ले जाया गया। वहां सांप की खोजबीन की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.