Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

मान्यता के चुनाव का यू टर्न…नारेबाजी कर दे दिया समर्थन, रतलाम मंडल में एसटीएससी व ओबीसी अब परिषद के पक्ष में

-जोनल संगठन महामंत्री शिव लहरी शर्मा के नेतृत्व में सभी एसोसिएशन के साथ बैठक।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल संगठन महामंत्री शिव लहरी शर्मा के नेतृत्व में रतलाम मंडल में सभी एसोसिएशन के साथ बैठक की गई थी। बैठक में रतलाम मंडल के सभी संगठन के पदाधिकारी भाग लिया। सभी एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि इस बार पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद को पूर्ण रूप से समर्थन के साथ विजय श्री दिलाना है।
बता दें कि आगामी मान्यता प्राप्त के चुनाव दिनांक 4/5/06 दिसंबर को सभी मंडलों पर होना है। इसके परिणाम 12 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
कर्मचारी परिषद के मंडल मंत्री प्रशांत पांडेय ने बताया कि सभी संगठन पूर्ण रूप से खुला समर्थन दे रहे हैं। कर्मचारियों के हित में परिवर्तन लाने का निर्णय ले लिया गया है।


ओबीसी एसोसिएशन के मंडल मंत्री अजय सिंह ने बताया कि परिवर्तन की लहर आ गई है। कर्मचारी भी परिवर्तन करने की मांग कर रहे हैं। जिससे उनका भविष्य उज्जवल रहे।
एससी एसटी एसोसिएशन के मंडल मंत्री आरसी वर्मा ने बताया कि एसोसिएशन ने हर कदम पर कर्मचारी परिषद के साथ हैं। परिषद की जीत निश्चित है। कर्मचारी परिषद में ही कर्मचारियों का भविष्य दिख रहा है। इस बैठक में भारी संख्या मे परिषद के मंडल पदाधिकारी शाखा पदाधिकारी, एसटीएससी एसोसिएशन के पदाधिकारी, ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी ने भाग लेकर बैठक को सफल बनाया। ये जानकारी मंडल प्रवक्ता सुजीत शर्मा ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.