Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

रेलवे क्‍वार्टर्स की जांच में आए मामा, चाचा याद….कब्‍जाधारी बोले- सर, चाचा रेलवे में है, उनके नाम क्‍वार्टर, हम रह रहे हैं

-रेलवे टीम ने बिल्डिंग व ए केबीन क्‍वार्टर्स चाल की जांच की।
-अवैध कब्‍जे पर क्‍वार्टर की बिजली काटी तो सील भी किए

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। यह नजारा रेलवे कॉलोनी का है…। क्‍वार्टर्स पर कब्‍जा जमाए बाहरी लोगों ने जब रेलवे की जांच टीम को देखा। दरवाजा खटखटाया तो कोई अंदर छिप गया। कोई दूसरे घर में जा बैठा। जो कब्‍जेधारी अंदर से निकला तो सफाई देता रहा कि सर, मेरे चाचा के नाम से रेलवे क्‍वार्टर है। हम केवल इसमें रह रहे है। हालांकि टीम ने किसी की कोई सुनवाई नहीं की। कार्रवाई हुई तो हड़कंप मचना स्‍वाभाविक था।

टीम में शामिल आईओडब्‍ल्‍यू महाजन, चीफ वेल्‍फेयर इंस्‍पेक्‍टर हरीश चांदवानी सहित बिजली विभाग, आरपीएफ व जीआरपी का बल पहले रेलवे की ए केबीन कॉलोनी में पहुंचा। यहां करीब 23 क्‍वार्टर्स की जांच की गई। यहां भी अवैध रह रहे लोगों की बिजली काटी गई। क्‍वार्टर्स को चिन्‍हित भी कर सील किए गए। कुछ क्‍वार्टर्स रहने के योग्‍य नहीं होने पर कार्रवाई के लिए रिकॉर्ड में इन्‍हें दर्ज किया गया।
दोपहर बाद टीम ने डाउन यार्ड व लक्ष्‍मणपुरा से लगी रेलवे की तीन बिल्डिंग में जांच की। इसमें भी 1553 तथा 1611 बी क्‍वार्टर्स में अनाधकृत कब्‍जा निकले। यहां भी बिजली काटने की कार्रवाई कर खाली कराने की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि यह जांच प्रक्रिया निरंतर चलेगी।

यह होने लगी अवैध गतिविधि

रेलवे क्‍वार्टर्स में अवैध कब्‍जे के साथ ही इनमें अवैध काम भी करने की अधिकारियों को सूचना मिली है। क्‍वार्टर्स में शराबखोरी के अलावा जुआं संचालन तथा केटरिंग की सामग्री रखी जा रही है। पिछले दिनों रेलवे क्‍वार्टर्स में दबिश भी सटोरियों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बाद से अधिकारी और भी हरकत में आए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.