Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

महिलाओं का शौर्य गरबा….हाथ में शस्त्र लिए दिया संदेश कि आत्मरक्षा में हम किसी से कम नहीं

-राजस्व कॉलोनी में आज तीन दिवसीय शरद उत्सव का हुआ समापन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राजस्व एवं पत्रकार कॉलोनी में तीन दिवसीय शरद उत्सव आयोजन का बुधवार रात को समापन हुआ।
राजस्व सोशल ग्रुप महिला द्वारा आयोजित करवाए गए तीन दिवसीय शरद उत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के डांडिया नृत्य किए गए। आखिर दिन शोर्य गरबे का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने आत्मरक्षा का संदेश दिया।


रहवासी हीरेन्द्र कुमार परमार ने बताया कि कार्यक्रम में पुरुष, महिला,चंटीया के साथ बालिकाओं द्वारा सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। बुधवार रात आयोजन के तीसरे व अंतिम दिन महिलाओं द्वारा शौर्य गरबा खेल कर समाज को संदेश भी दिया गया कि हम महिलाएं भी अपनी आत्मरक्षा में किसी से कम नहीं है। समय आने पर अपने देश, समाज,परिवार के साथ खुद की आत्मरक्षा में भी पारंगत है। यहा मातृ शक्ति द्वारा हाथों में निर्भीकतापूर्वक शस्त्र लेकर अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया गया।

तीन दिवसीय इस आयोजन में सभी ने पूरे आनंद से इस शरद उत्सव को मनाया एवं एकता का परिचय दिया।आयोजन की सहारना पूरे नगर सहित आप पास के अंचल में की जा रही में भी की जा रही है। आयोजन में नगर भर से करीब 200 से 500 कन्याएं/मातृ शक्ति शामिल हुई।
अंतिम दिवस पर यहां अमृत स्वरूप खीर प्रसादी का वितरण सभी को किया गया। इस आयोजन में पुरुष चांटियों का भी रंगारंग नजारा देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.