Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

शरद पूर्णिमा उत्सव…खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हुआ श्री हनुमान चालीसा श्री राम स्तुति का पाठ

-ग्राम करमदी में हुए आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शरद पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर गांव करमदी में अंजनी परिवार द्वारा श्री हनुमान चालीसा श्री राम स्तुति का पाठ किया गया।

महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे। विशेष अतिथि हिन्दू बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोबिंद सिंह चौहान थे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सभी धर्मालुओं ने बैठकर श्री हनुमान चालीसा श्री राम स्तुति का पाठ किया।


कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महामंत्री निर्मल कटारिया, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं नमो ग्रुप फाउण्डेशन प्रदेश महामंत्री अनिता कटारिया,

केसरिया जाग्रती मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बोहरा, प्रदेश सचिव कैलाशचंद्र जी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मिनाक्षी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शीला बोहरा, नमो ग्रुप फाउण्डेशन जिला प्रभारी ईश्वर व्यास, विश्व हिन्दू महासंघ धर्माचार्य जिला अध्यक्ष प्रभुलाल शर्मा,
महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, नमो ग्रुप फाउण्डेशन जिला अध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना गुर्जर नगर अध्यक्ष मंजुला माहेश्वरी, विशाल हिन्दू सेना संगठन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला संयोजक संतोष शर्मा, जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश जी ओझा, केसरिया जागृति मंच जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.