Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

ये है कुर्सी की जुगलबंदी…. अधिकारी की आंखमुंदी, कर्मचारियों की मौज, पिरियोडिकल तबादले के बाद भी जमे

-डीआरएम का एक्शन: अधिकारियों को गुरुवार को तलब कर तबादले व रुके हुए कर्मचारियों की मांगी जानकारी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में पिरियोडिकल तबादलों के आदेश के बाद भी विभागों में दर्जनों कर्मचारी अभी भी एक ही टेबल व कुर्सी जमे बैठे है। इन्हें अधिकारियों का वरदहस्त भी माना जा रहा है। हालात यह है कि एक साल बाद भी कई कर्मचारी अभी तक कुर्सी से हिले नहीं है। नहीं इन्हें रिलीव करने में अफसरों ने रुचि दिखाई। ऐसे में अब डीआरएम रजनीश कुमार सख्त हुए है। उन्होंने ब्रांच अधिकारियों से गुरुवार को प्रत्यक्ष रूप से जानकारी देने के लिए तलब किया है।
कर्मचारियों के तबादलों के बावजूद उन्हें रिलीव नहीं करने के पीछे खास वजहें भी बताई जा रही है। अधिकारी चाहते है कि उनके सेक्शन में टेबलों पर कुशल व काम दक्ष कर्मचारी टिका रहे। इससे उनकी कार्यवधि भी जैसे-तैसे आसानी से निकल जाए। क्योंकि इनके हटने ही सेक्शनों की व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाएगी। दूसरी समस्या टेंडर, बिलिंग से जुड़े आंतरिक हित भी प्रभावित होने की आशंका है। इसके चलते तकनीकी व सेंसेटिव पोस्ट पर नियमों के बावजूद भी कर्मचारियों को हटाने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है।
मालूम हो कि तबादलों की शुरुआत कार्मिक विभाग से हुई थी। इसके बाद इंजीनियरिंग, लेखा, कमर्शियल, मेकेनिकल, एसएन्डटी विभाग में चुनिंदा कर्मचारियों का बमुश्किल तबादला कर लीपापोती कर ली।

लेखा विभाग में अभी भी लंबित कार्रवाई

लेखा विभाग में करीब छह माह पूर्व 13 सीनियर एसओ के तबादलें किए गए थे। इसके बाद सेक्शन में क्लर्क के भी तबादलें किए जाने की अटकलें लगाई जाती रही। चुनिंदा आदेश जारी भी किए। इसके बाद कार्रवाई थाम दी गई। विभागीय सूत्र बताते है कि करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी ऐसे है, जिनकी पिरियोडिकल अवधि पार हो चुकी है।
इधर, इंजीनियरिंग विभाग में पिछले दिनों टेंडर सीट पर जमे कर्मचारी को बमुश्किल रिलीव किया गया। इंजीनियरिंग विभाग में ही 10 जेई पोस्ट है। उतने या इससे अधिक कर्मचारी विभाग में अलग-अलग पद पर पदस्थ है। जैसे चीफ टेक्निकल असिस्टेंट (सीटीए) पीवे की पोस्ट पर संजय द्विवेदी नियुक्त है। लेकिन सालों से यहां एसएसई ड्राईंग सेक्शन में एके शुक्ला जमे है। इन्हें हटाया नहीं गया।

अनदेखी यहां भी थी, अब आई पकड़ में

रेलवे के प्रमुख विभाग कमर्शियल में भी कई पद के कर्मचारी पिरियोडिकल तबादलें के घेरे में आने के बाद भी उन्हें हटाया नहीं गया। हालांकि इंदौर में पदस्थ व कुश्ती खेल कोटे के टीटीई कृपाशंकर पटेल को रतलाम तलब किया गया। दरअसल सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी ने पिछले दिनों इंदौर का दौरा किया था। विभागीय सूत्र बताते है सीनियर डीसीएम को जानकारी मिली है कि पटेल द्वारा केस कम बनाए गए है। इसके बाद इन्हें बुधवार ही रतलाम मंडल कार्यालय तलब किया गया। अधिकारी ने टारगेट बढ़ाने की हिदायत दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.