Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

एक ओर से कार्रवाई….रेलवे पर्सनल विभाग के कार्यालय अधीक्षक को हटाया, कमर्शियल क्लर्क अभी भी यथावत

-कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर कार्यालय अधीक्षक का तबादला वेतन अनुभाग में किया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कमर्शियल विभाग में कर्मचारियों के ट्रांसफर-प्रमोशन में क्लर्क द्वारा की गई अनियमितता का खामियाजा इनके डीलिंग क्लर्क को भुगतना पड़ा। इसकी शिकायत के बाद विजिलेंस कार्रवाई के अलावा मामला मुंबई हेड क्वार्टर तक चर्चा में आ गया। इसे देखते पर्सनल विभाग में कार्यरत डीलिंग क्लर्क (कार्यालय अधीक्षक) का तबादला कर दिया गया। जबकि अनियमितता की मूल जड़ में बैठे कमर्शियल विभाग के क्लर्क को अभी भी यथावत रखकर राहत दी गई। यह आम कर्मचारियों के भी समझ से परे है।
मालूम हो कि कमर्शियल विभाग में ट्रांसफर-प्रमोशन में अनियमितता की आशंका को लेकर रेलवे बोर्ड स्तर पर शिकायत की गई थी। इसके बाद मुंबई हेड क्वार्टर से पिछले दिनों विजिलेंस इंपेक्टर द्वारा कमर्शियल विभाग के क्लर्क तथा कार्मिक विभाग के पर्सनल सेक्शन के डीलिंग क्लर्क (कार्यालय अधीक्षक) से बारी-बारी पूछताछ कर कुछ दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद से पड़ताल का सिलसिला जारी है। हालांकि दोनों क्लर्क को मुंबई तलब भी किया। वहां पुख्ता प्रमाण पेश नहीं किए जाने से विजिलेंस टीम इंदौर भी पहुंची थी। मामले में पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि विजिलेंस टीम जांच के लिए आती रहती है। इनकी कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय है। बल्कि ये किसी भी जांच मामले में विजिलेंस के मुंबई हेडक्वार्टर रिपोर्ट करते है।

कार्यालय अधीक्षक को भेजा वेतन अनुभाग में

अनियमितता व फाइलों की लेतलाली के इस मामले में कार्मिक विभाग प्रमुख द्वारा सख्ती दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पर्सनल सेक्शन के ईटी अनुभाग में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक संतोष सिन्हा का तबादला वेतन अनुभाग में कर दिया गया। इनके स्थान पर वेतन अनुभाग में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक संजय राठौर का ईटी अनुभाग में समान पद पर तबादला किया है। 26.4.2024 को इसके आदेश जारी किए गए। हालांकि इनकी भूमिका केवल डीलिंग क्लर्क तक ही सीमित रही। लेकिन मुख्य रूप से गड़बड़ियां कमर्शियल विभाग में क्लर्क स्तर से की गई है। देखना है कि अब सबंधित को विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा तक रोका जाएगा, कार्मिक विभाग की तरह तुरंत प्रभाव से तबादला कर हटा दिया जाएगा या यथावत रखते हुए मेहरबानी कर दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds