Logo
ब्रेकिंग
बवाल.. मोचीपुरा में पत्थरबाजी, पुलिस थाने पर हंगामा अब जिम्‍मेदारों की क्‍लास...अफसर पूछ रहे कैंपर से कब-कब गया मटेरियल, बताएं बीजेपी का संगठन पर्व....जिलाध्यक्ष उपाध्याय बोले-जिले में लक्ष्य 3 लाख सदस्य से भी ज्यादा आंकड़ा पार ... यू ही हर माह खाली कर रहे सरकारी खजाना.... पूरा देश ट्रेनों से ले जा रहा लगेज, ये चार कुर्सी भी लोडिं... विजिलेंस कार्रवाई...लोअर टीशर्ट में आए इंस्‍पेक्‍टर, ट्रैफिक वर्कशॉप में की जांच, हाथ लगी अनियमितता रेलवे मान्यता के चुनाव....बिगुल बजते ही लगी आचार संहिता, परिणाम आने तक ट्रेड यूनियनों की सुविधाओं पर... राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होंगी रतलाम की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री पूरी हुई उमा की आशा....रतलाम मंडल की पहली महिला मुख्य टिकिट निरीक्षक बनी उमा मार्टिन आप सभी ध्यान दें....मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी ... त्राहिमाम, त्राहिमाम...रेलवे कोटा बिल्डिंग के रहवासियों को पानी नसीब नहीं, अधिकारी नहीं कर रहे सुनवा...

एनपीएस के खिलाफ आवाज बुलंद.. रेल संगठनों की संयुक्त क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, विरोध प्रदर्शन कर लगाए नारे

-पहले दिन मजदूर संघ से 15 एवं एम्प्लाइज यूनियन से 16 रेल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नई पेंशन नीति के विरोध में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं ज्वॉइंट फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के अन्य संगठनों के साथ संयुक्त रूप से रेल मंडल कार्यालय रतलाम के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू हुई। कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
मालूम हो कि 08 जनवरी से 11 जनवरी तक सुबह 09 बजे से शाम 18 बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी।
इस क्रम में पहले दिन 8 जनवरी को मजदूर संघ मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी तथा यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं रेल कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया की पहले दिन मजदूर संघ से 15 एवं एम्प्लाइज यूनियन से 16 रेल कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल की। मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा ओल्ड पेंशन स्कीम आपके और हमारे भविष्य से जुड़ा एक गंभीर विषय है। इसे गंभीरता से लेवें। सेवानिवृत्ति के बाद यह बुढ़ापे की लाठी है। हमारी लड़ाई जब तक जारी रहेगी जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता। लगातार राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलता रहेगा। अपने सेवानिवृत्त जीवन की बेहतरी के लिए सरकार के समक्ष अपनी आवाज को लगातार बुलंद किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, यूनियन मंडल मंत्री बारठ, मंडल अध्यक्ष सोलंकी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी सहित अन्य ने संबोधित किया।


इस अवसर पर मजदूर संघ के मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर व सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्र राठौर व गौरव संत, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव दीपक गुप्ता, संजय कुमार, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, अरविंद शर्मा, धीरज प्रजापति मौजूद रहे। आज दोनों संगठनों के रतलाम सहित अन्य स्टेशनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.