Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

ओपीएस को लेकर संयुक्त प्रदर्शन… 8 से 11 जनवरी तक मंडल कार्यालय के बाहर रेलकर्मी जताएंगे विरोध

-ज्वाइंट फ्रन्ट फोर रिस्टोरेशन द्वारा 15 दिसंबर को लिया था संयुक्त निर्णय।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए अब रेलवे के दोनों प्रमुख संगठन द्वारा 8 से 11 जनवरी तक डीआरएम ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के बैनरतले रेलवे कर्मचारियों द्वारा विरोध जताया जाएगा।
यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी व मजदूर संघ के प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं एनएफआईआर के संयुक्त एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर ज्वाइंट फ्रन्ट फोर रिस्टोरेशन द्वारा संयुक्त निर्णय 15 दिसंबर को लिया गया था। जिसमें ओल्ड पेंशन स्कीम को पूरी तरह समाप्त करने के लिए 8 जनवरी से 11 जनवरी तक रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी मंडल मंत्री अभिलाष नगर के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में मंडल की शाखाएं एवं कर्मचारी भाग लेंगे। इस प्रदर्शन में रतलाम के और भी संगठन भाग लेंगे। दोनों ही मान्यता प्राप्त संगठन के मंडल मंत्री मंडल अध्यक्ष ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए रेल कर्मचारियों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस प्रदर्शन को सफल बनाकर सरकार को अपने हक के लिए जगाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.