Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

शुभ काम से साल की शुरुआत…रक्तदान में कर्मचारियों ने दिया 22 यूनिट रक्त, व्हील चेयर भी भेट की।

सीनियर इंस्टिट्यूट में सुबह 11 बजे शुरू आयोजन में बड़ी संख्या में कर्मचारी हुए मौजूद।
-अतिथियों द्वारा काव्य संग्रह पुस्तक ‘अभिव्यक्ति’ का विमोचन किया गया।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सेवा पथ, एक सेवा संकल्प के तहत शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में रेलवे कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कर्मचारियों द्वारा रक्तदान कर कुल 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर रही। अतिथियों में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल संगठन मंत्री व जेडआरयूसीसी मेंबर शिव लहरी शर्मा, मंडल मंत्री प्रशांत पांडे, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बरोठ, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, अध्यक्ष प्रताप गिरी, जेेसी बैंक डायरेक्टर वाज़िद खान भी मौजूद रहे।


सुबह 11 बजे अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बाद में दिवंगत रेलवे कर्मचारी सत्यनारायण विष्ट के सुपुत्र ईश्वर सिंह विष्ट ‘इशोर’ द्वारा रचित काव्य संग्रह पुस्तक ‘अभिव्यक्ति’ का विमोचन किया गया। इन्हें पॉवर इलेक्ट्रिक व्हील चेयर भेंट की गई।
रेलवे बोर्ड स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर राम प्रजापति ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

काश मैं भी सहभागी बनती

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीनियर डीपीओ भटनागर ने कहा कि इस आयोजन को लेकर यदि आप मुझसे आकर मिलते तो मैं भी सहभागी बनकर कुछ सहयोग कर पाती। सभी धन्यवाद के पात्र है कि नए साल में शुभ काम की शुरुआत की गई। कार्मिक विभाग का ऐसे कामों में सहयोग रहता है। यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि कर्मचारियों के रूप में यहां मेरा पूरा परिवार उपस्थित है।
कार्यक्रम के बाद मानव सेवा समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर शुरू किया गया। इसमें 22 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया।


इस मौके पर सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, सहायक मंडल मंत्री रामकृष्ण राठौर, मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, डीजल शेड शाखा सचिव राधेश्याम नापित, शाखा अध्यक्ष बंटी मीणा, एसएनटी शाखा अध्यक्ष प्रेम राज मीणा, शाखा सचिव मनोहर जांगीर, कार्यकारणी सदस्य प्रभात आनंद मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा, यूनियन से अशोक तिवारी, राजेश माथुर, मजदूर संघ से योगेश पाल, वापी चौधरी, दीपक गुुप्ता सहित सभी संगठनों के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.