Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

ट्रेन लेट है तो रियलिटी शो में करों ‘महांकाल’ दर्शन व निहारो ‘लोक’ की आभा

-रेलवे ने यात्रियों के लिए बनाई वर्जुअल रियालिटी शो की योजना।
-इंदौर व उज्जैन स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में शो देखकर बिता सकेंगे समय।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सफर से पहले यदि आपकी ट्रेन लेट हुई या इसका इंतजार करना पड़ रहा है। तब मुसाफिर रेलवे स्टेशन पर रियलिटी शो में बाबा महांकाल के दर्शन सहित कॉरिडोर को देखकर अपना समय बिता सकेंगे।
रतलाम रेल मंडल में रेलवे ने इंदौर व उज्जैन स्टेशन पर वर्चुअल रियालिटी शो की योजना बनाई है। इसमें बैठकर यात्री महांकाल परिसर का लुक देख सकेंगे। इसी तरह ताज महल सहित देश के अन्य सुप्रसिद्ध स्थानों को भी शामिल किया जाएगा।


रेलवे अधिकारी के मुताबिक स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते वक्त यात्रियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इंदौर व उज्जैन स्टेशन पर वर्चुअल रियलिटी शो के लिए भोपाल की फर्म टेक एक्सआर इनोवेटिव प्रा ली को काम दिया गया है। दोनों स्टेशनों से रेलवे को 10 लाख रुपए साल की आय मिलेगी। इसके एवज में फर्म यात्रियों से 15 मिनिट प्रति शो के 150 रुपए शुल्क लेगी।

हर व्यक्ति के लिए अलग शो

योजना की जानकारी के मुताबिक हाल में बैठकर यात्री एक समय में अपना चयनित शो देख सकेंगे। इसके लिए आंखों पर लगाने का विशेष उपकरण मिलेगा। यदि किसी को महाकाल लोक के दर्शन करने या दूसरे को ताज महल की छटा निहारनी है। तब इन्हें अलग-अलग उपकरण मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.