-रेलवे कर्मचारियों के हित मे लिए गए फैसलों पर जल्दी कार्रवाई का आश्वासन।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की चतुर्थ पीएनएम वार्ता 27 एवं 28 दिसंबर को मंडल कार्यालय के समिति कक्ष पर हुई। यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर बारठ एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक के नेतृत्व प्रारंभ हुई वार्ता में लिखित एवं मौखिक ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, मंडल के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी हित में मुख्य मद पर लिए गए निर्णय लिए गए। इसमें लंबे समय से जर्जर टीआरडी कार्यालय से डीजल शेड तक की रोड नई बनाने का कार्य अगले सप्ताह से शुरू करने का फैसला लिया गया। साथ ही कहा गया कि लंबित स्वास्थ्य निरीक्षक के 25 प्रतिशत रैंकर कोटे के रिक्त पदों को भरने की अधिसूचना इस वर्ष जारी कर प्रक्रिया शुरु करवा दी गई है। स्टेशन मास्टर/ट्रेन मैनेजर/लोको पायलेट आदि कर्मचारियों के लिए दूरसंचार विभाग से 1403 नयी वाॅकी-टाॅकी सप्लाई कि मांग थी। इसमें से लगभग 750 से अधिक फरवरी 2024 तक उपलब्ध हो जाएंगे। रिमेनिंग डिमांड भी प्रक्रिया भी चल रही है। इसी तरह अन्य मांगों पर भी सहमति हुई है।
इस अवसर पर मंडल के सभी ब्रांच अधिकारी, कार्मिक विभाग के अधिकारी एवं यूनियन के मंडल पदाधिकारी शैलेश तिवारी, हृदेश पांडे, बीएल मीणा, जितेंद्र जायसवाल,शाखा सचिव पंकज पंवार, अशोक तिवारी, तरुण भार्गव, भूपेंद्र मकवाना, कुलदीप चौहान, रविंद्र उपाध्याय, राजीव त्रिवेदी, राजन सिंह जाट, रंजीत वैष्णव, मनीष जोशी, दिलीप सुरावत, दयाल सिंह बिष्ट, भूपेश सोर भी उपस्थित रहे। यह जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख का बकाया...
शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10...
रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध...
रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन...
यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ...
रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले...
कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर...
ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB...
अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध...
लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...
