Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

ग्रेंड फिनाले की धूम….ऑडिशन व रिहर्सल में तराशे नन्हे उस्ताद, मंच पर दिखाएंगे जलवा

-‘अनुनाद’ संस्था द्वारा एकल अंतर विद्यालयीन संगीत स्पर्धा 28 दिसंबर को होगी।
-26 को ऑडिशन, 27 को रियर्सल पूरी, चयनितों में तबला, गायन व डांस का होगा फाइनल मुुकाबला।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सांस्कृतिक, सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘अनुनाद’ द्वारा आयोजित अंतर विद्यालयीन संगीत स्पर्धा का फाइनल ( ग्रेंड फिनाले) 28 दिसंबर को शाम 6 से रात 10 बजे तक होगा। इससे पहले 26 एवं 27 दिसंबर को कार्यक्रम स्थल जेथ पब्लिक स्कूल में प्रतिभगियों का ऑडिशन तथा रियर्सल पूरी की गई। अंतिम मुकाबले में एक ही मंच पर संगीत की वादन सहित नृत्य कला के प्रतिभागियों के बीच बेहतरीन प्रस्तुतियां होगी। जज द्वारा चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि संस्था द्वारा विद्यालयों के माध्यम से प्रविष्टि आमंत्रित की गई थी। युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक इस स्पर्धा के लिए अपनी एंट्री दी है। ऑडिशन व रियर्सल की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बच्चों में ग़ज़ब की प्रतिभा देखने से सुनने को मिली। आयोजन स्थल जेथ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, विनोबा नगर रहेगा।

नए कलाकारों को प्रोत्साहन लक्ष्य

संस्था अध्यक्ष जैन ने बताया कि ‘अनुनाद’ संस्था के माध्यम से शहर के संगीत क्षेत्र के समस्त कलाकारों को एक मंच पर लाने व प्रतिभाओं को उभारनेका लक्ष्य है। इस आयोजन के माध्यम से शहर में संगीत के लिए सुखद वातावरण बनेगा। उम्मीद है कि चयनित बच्चे आगे शहर का नाम रोशन करेंगे।

इतने बच्चे फिनाले के लिए चयनित

चयन के लिए संगीत की गायन, तबला वादन के अलावा डांस की विधा में जूनियर व सीनियर ग्रुप निर्धारित किए है। ऑडिशन में जज द्वारा सीनियर वर्ग के गायन में 9, तबला में 2 तथा डांस में 8 बच्चों का चयन किया गया है। इसी तरह जूनियर वर्ग में 6 गायन, 5 तबला, हारमोनियम व सिंथेसाइजर व 16 डांस में चयनित किए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.