Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

नए सिंगर की स्वर साधना का केंद्र अनुनाद….. रिबन कटते ही गूंजी स्वर लहरियां

-धनजी भाई का नोहरा क्षेत्र में संस्था का शुभारंभ।
-शहरभर के कलाकार हुए जमा, सभी ने दी बधाईयां।
न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। नए सिंगर को संगीत का अभ्यास कराने व सामाजिक गतिविधियों का संचालन करने अनुनाद संस्था के कार्यालय स्वर साधना का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। रिबन कटते ही हाल में गानों के तराने गूंज उठे तो सभी ने संस्था के अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।


बता दें कि सांस्कृतिक, सेवा एवं जनकल्याण समिति के रूप में गठित अनुनाद संस्था द्वारा शहर में लुप्त हो चुके लाइव आर्केस्ट्रा शो की दोबारा शुरुआत की। वहीं संस्था सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी कार्य कर रही है।
संचालक व संस्था अध्यक्ष अजित जैन का कहना है कि कार्यालय का उद्देश्य शहर के सिंगरों को अभ्यास का स्थान उपलब्ध कराना है। बल्कि आगे नए कलाकारों को एकेडमिक प्रशिक्षण भी देने की शुरुआत की जाएगी।
शाम करीब 6 बजे धनजी भाई का नोहरा स्थित 101 सिटी सेंटर पर कार्यालय का मंजूबाला कोठारी व वयोवृद्ध ताराबेन कुदार ने रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इसके बाद नामी सिंगर गिरीश शर्मा ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट सरवर अली जैदी, विजेंद्र सिंह सिसोदिया, मनवीर सिसोदिया, नरेंद्र त्रिवेदी, अनुनाद संस्था की सचिव अंकिता अकोदिया, उपाध्यक्ष महेश बैरागी, कोषाध्यक्ष दिलीप व्यास, अशफाक जावेदी, नरेश यादव, अय्यूब खान, नयन सुभेदार, रमन सिंह, जुबली, शोभा शेर, भावना, रानी शर्मा, अल्फिया खान, रुद्राणी तांदेल, अवनी उपाध्याय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.