Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

दो माह बाद लौटे डीसीएम, डीआरएम ने छुट्टी नामंजूर कर चेम्बर पर जड़वा दिया ताला

-छुट्टी से लौटने पर डीआरएम से बगैर मिले डीसीएम चेम्बर में जा बैठे थे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो माह की छुट्टी के बाद मंडल कार्यालय लौटे रेलवे डीसीएम (मंडल वाणिज्य प्रबंधक) का सीधे चेम्बर में जाकर बैठना डीआरएम को नागवारा गुजरा। अनुशासनहीनता मानते हुए डीसीएम की छुट्टी नामंजूर कर डीआरएम ने चेम्बर के डोर पर ताला जड़वा दिया।
रतलाम मंडल में करीब चार से पांच सालों से कार्यरत डीसीएम अमित कुमार साहनी अगस्त के आखरी सप्ताह में अवकाश पर चले गए थे। 26 अगस्त को इनके बंगले पर चोरी भी हो गई थी। इसके बाद वाणिज्य विभाग की जिम्मेदारी सीनियर डीसीएम सहित एसीएम पर थी।
हालांकि हाल ही में डीसीएम साहनी के तबादले की भी सूचना है। लेकिन वे छुट्टी बिताने के बाद इस सप्ताह रतलाम ज्वाइन होने पहुंचे। तब मंडल कार्यालय पहुंचकर अपने ऑफिस चेम्बर में जा बैठे।
इधर, इसकी सूचना डीआरएम रजनीश कुमार को लगी। तब एडीआरएम अशफाक अहमद को डीसीएम साहनी की छुट्टी नामंजूर करने के आदेश दे दिए।

इंटरलॉक डोर पर बाहर से जड़वाया ताला

बताया जा रहा है डीसीएम साहनी डीआरएम से मिलने नहीं गए। साथ ही प्रशासकीय व्यवस्था के तहत छुट्टी के दौरान कोई संपर्क भी नहीं किया गया। पिछले दिनों रतलाम पहुंचकर डीसीएम चेम्बर में बैठकर कामकाज संभाल लिया। लेकिन इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए डीआरएम ने डीसीएम के चेम्बर के इंटरलॉकिंग डोर पर बाहर अलग से ताला जड़वा दिया। बताया जा रहा है मंडल कार्यालय में ऐसा पहला वाकिया है। जिसमें किसी डीआरएम ने अधिकारी पर सीधे तौर पर कार्यवाही की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds