Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

फेरबदल: टीटीई से हिसाब लेने वाले मेडम-साहब गए, वेतन, भत्ते, बोनस देने वाली मेडम भी जाएगी, ट्रैक बिछाने वाले बड़े साहब आ गए

-रतलाम रेल मंडल में तबादलों का दौर जारी। एक के बाद एक अधिकारियों के तबादले।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में रेलवे अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया। कार्यकाल पूरा होने तथा कुछ इसके पहले यहां से स्थानांतरित हो गए है।
हाल ही में वाणिज्य विभाग की प्रमुख सीनियर डीसीएम प्रतिभा पाल का अहमदाबाद तबादला हुआ। इनके स्थान पर अहमदाबाद से ही हिना वी केवलरमानी ने पदभार संभाला है। इसी विभाग में डीसीएम पद पर रहे अमित कुमार साहनी का वेस्ट सेंट्रल रेलवे में तबादला हो गया है। 20 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को ही इसके आदेश जारी हुए है।
इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख रहे सीनियर डीईएन अंकित कुमार गुप्ता के तबादले के बाद इनके स्थान पर पीयूष पांडे इसी सप्ताह ज्वाइन हुए है।
इधर, वेतन, भत्ते, बोनस सहित तमाम बिलो का भुगतान करने वाली लेखा विभाग की प्रमुख सीनियर डीएफएम मानसी सिंह का भी मुंबई तबादला हो गया है। इनके स्थान पर डिप्टी एफएंडसीएओ (कंस्ट्रक्शन) अंकित सोमानी का तबादला हुआ है। हालांकि सूचना के मुताबिक फिलहाल प्रशासनिक हित मे मानसी सिंह को एक दो माह रतलाम में ही रोका जा रहा है। इस महिला अधिकारी ने दो दिन पूर्व ही लेखा विभाग में अनियमितता उजागर होने पर बड़े फेरबदल किए है। ठेकेदारों की बिलिंग में लंबे समय से डटे एक कर्मचारी को हटाकर उसे अन्य सेक्शन में नियुक्त कर दिया। इस कर्मचारी को अधिकारी श्रीमती सिंह की कड़ी फटकार का भी सामना करना पड़ा। कार्यालयीन समय की पाबंदी को दरकिनार करने, शासकीय काम में अनदेखी करने व बेवजह आपसी विवाद में उलझने वाले चुनिंदा नए-उम्रदराज कर्मचारियों पर भी गाज गिरने के संकेत है।

इनके भी तबादले की सुगबुगाहट

इधर, विभागों से सीधा नाता रखने वाले अधिकारी (बड़े बाबू) के भी तबादले की सुगबुगाहट है। दरअसल अधिकारियों व संगठन के पदाधिकारियों के बीच से तालमेल में कमी की शिकायतें जोन मुख्यालय व मंत्रालय तक जा पहुंची है। ऐसे में संभावना जताई जा रही कि एक और बड़े तबादले की तैयारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds