Logo
ब्रेकिंग
नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट...

धरपकड़: यूनिफॉर्म पहने नकली कुली यात्रियों को ज्यादा कीमत पर दिला रहे टिकिट

-विजिलेंस ने की कार्रवाई, जांच में 19 कुली फर्जी निकले।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन पर फर्जी कुलियों का दबदबा है। वे यात्रियों के सामान उठाकर उनसे ज्यादा कीमत में टिकिट दिलाने का काम भी करने में जुटे है। विजिलेंस की धरपकड़ में ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ।
पश्चिम रेलवे जोन के सूरत स्टेशन पर फर्जी वर्दीधारी कुलियों द्वारा आम यात्रियों को सामान उठाने एवं टिकट दिलाने के नाम पर ओवरचार्जिंग कर ठगने की सूचना विजिलेंस को मिली। इसके आधार पर 11 अक्टूबर 2023 को सूरत स्टेशन पर पश्चिम रेलवे की विजिलेंस टीम द्वारा छापामार कार्यवाही तो जमकर अनियमितता सामने आ गई।

40 कुलियों में 19 निकले फर्जी

विजिलेंस ने सूरत स्टेशन पर कुली की यूनिफार्म पहने सभी कुलियों को एक स्थान पर एकत्रित किया। सभी के अथॉरिटी लेटर, पहचान पत्र एवं बिल्ला नंबर जांचे गए। लगभग 35 से 40 कुलियों से पूछताछ की था उनके रिकार्ड खंगाले गए। तब कुल 19 कुली ऐसे पाए गए जिनके पास स्टेशन पर कुली का कार्य करने की कोई अधिकृत अनुमति नहीं थी। इनमें से अधिकतर कुलियों के पास ना तो कोई अधिकार पत्र व परिचय पत्र था। नहीं रेल प्रशासन द्वारा जारी किया गया कोई बिल्ला था। कुछ अनाधिकृत कुली ऐसे थे, जो उनके पिताजी के बिल्ले पर काम कर रहे थे। इनमें से भी एक कुली ऐसा पाया गया जिसको वड़ोदरा स्टेशन की अनुमति थी परंतु वो सूरत स्टेशन पर कार्य कर रहा था। सभी कुलियों के बयान विजिलेंस इंस्पेक्टर ने दर्ज कर किए तो उनके द्वारा यह स्वीकार किया कि वह बहुत समय से कुली की यूनिफार्म पहनकर सूरत स्टेशन पर कार्य कर रहे है। विजिलेंस जांच के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया एवं सभी कुली इधर-उधर छुपते नजर आए।
अनाधिकृत कुलियों पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। सभी 19 अनाधिकृत कुलियों को रेलवे अधिनियम, 1989 की प्रासंगिक धाराओं के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंप दिया गया।

आरपीएफ़ की निगरानी पर सवाल

फर्जी कुलियों द्वारा सूरत स्टेशन पर अनधिकृत काम उजागर होने से रेलवे की सुरक्षा एजेंसी आरपीएफ़ की निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। सूरत वह बड़ा स्टेशन है, जहां मंत्रियों से लेकर महाप्रबंधक एवं मडंल रेल प्रबंधक का बार-बार आना जाना लगा रहता है। आरपीएफ़ की पोस्ट होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में अनाधिकृत कार्य फ़र्जी कुलियों का संरक्षण दर्शाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.