Logo
ब्रेकिंग
नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट...

रेल संगठनों ने पश्चिम रेलवे प्रिंसिपल फाइनेंशियल एडवाइजर को गिनाए कर्मचारियों हित के मुद्दें

-रतलाम मंडल दौरे पर आई पीएफए से पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे पीएफए (प्रिंसिपल फाइनेंशियल एडवाइजर) अनिता शर्मा ने शुक्रवार को रतलाम मंडल का दौरा किया। उन्होंने मंडल में लेखा विभाग के अधिकारियों से समीक्षा मीटिंग की। साथ ही वित्तीय मामलों की जानकारी ली।
इस दौरान वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्रीमती शर्मा से मुलाकात की। सीनियर डीएफएम मानसी सिंह व डिप्टी एफए एंड सीएओ (कंस्ट्रक्शन अंकित सोमानी) भी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने लेखा विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों को संज्ञान में दिया। जिनमें प्रमुख रूप से मजदूर संघ का पीएनएम आइटम क्लास 4 से क्लास 3 में पदोन्नति के लिए परीक्षा आयोजित करवाने का शामिल रहा। यह परीक्षा पिछले 11 वर्ष से नहीं हुई है। जबकि इसका प्रपोजल मुख्यालय भेजा जा चुका है। जिस पर श्रीमती शर्मा ने आश्वस्त किया कि जल्द ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। कर्मचारियों को पदोन्नति का मौका मिलेगा। इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, शाखा उपाध्यक्ष वापी चौधरी, संयुक्त सचिव विकास राठौड़, सहायक सचिव कुंदन सोनेर, अश्विन शर्मा, बापू सिंह, जयंत अग्रवाल मौजूद रहे।

यूनियन ने कई मुद्दों पर की चर्चा

इसी तरह वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का प्रतिनिधि मंडल भी मुंबई मुख्यालय से आई पीएफए श्रीमती शर्मा से मिला। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पीएफए शर्मा से कुछ मुद्दों पर सामान्य रूप से चर्चा की गई। जिसे लेकर अधिकारी का सकारात्मक रवैया रहा। इस मौके पर सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, दीपक भारद्वाज, मेडिकल शाखा के हेमेंद्र शर्मा, मिथुन सोलंकी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.