Logo
ब्रेकिंग
नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट...

इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरे दिन पथराव, पहले दिन नहीं लिया एक्शन

-चिंतामन स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति ने किया पथराव।
-ट्रेन के सी-6 व सी-7 कोच के कांच फूटे, यात्री सहमे।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल सीमा में बुधवार सुबह इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पथराव किया गया। कोच के कांच फुटने से अंदर सवार यात्री सहम गए। यह हादसा चिंतामन स्टेशन व उज्जैन के बीच लगातार दूसरे दिन हुआ। इससे यात्री सुरक्षा पर भी सवाल उठे है। हालांकि आरपीएफ़ ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।


जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 20911 इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को 9 अक्टूबर से नागपुर तक बढ़ाया गया। ट्रेन में बुधवार को सुबह 6.50 बजे उज्जैन सेक्शन के चिंतामन स्टेशन व उज्जैन के बीच पत्थर फेंके गए। इससे कोच नंबर सी-6 व सी-7 कोच के कांच फुट गए। इससे अंदर सवार यात्री सहम गए। आरपीएफ़ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक दिन पहले भी पथराव

इसी ट्रेन में एक दिन पहले उसी स्थान पर पथराव किया गया। मामले में ट्रेन स्टाफ का कहना है कि मंगलवार को पथराव होने के बावजूद सुरक्षा को लेकर आरपीएफ़ ने सावधानी नहीं बरती। मामले में रेलवे पीआरओ का कहना है कि यात्री सुरक्षा को लेकर रेलवे पूरी तरह से मुस्तेद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.