Logo
ब्रेकिंग
विहिप का आक्रोश....वक्फ बोर्ड के विरोध की आड़ में पश्चिम बंगाल में ज्यादती के खिलाफ उठी आवाज, सौंपा ग... प्यादे छोड़े वजीर हासिल किया....यूनियन नेता बोले-मांझी व पटेल को तो हमने ही निष्कासित किया, मजदूर संघ... लोकसभा अध्यक्ष बिरला बोले- रतन जांगिड़ रतलाम का गौरव...ऊर्जावान, युवा कार्यकर्ता व समाजसेवी, इसलिए सौ... रेल संगठन में अदला-बदली...यूनियन छोड़ मजदूर संघ के हो गए पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसे कहते है इंसानियत....टीटीई ने पद का सम्मान बढ़ाया, कोच में यात्री का छूटा 6 हजार रूपयों से भरा पर्... रेलवे जीएम के हाथों शील्ड थामते अफसरों के खिले चेहरे, रतलाम में स्वागत से हुए अभिभूत, वर्ष 2024-25 क... भारतीय रेल परिवहन दिवस की सच्ची तस्वीर.... रिटायर्ड की ऐसी भी लाइफ स्टाइल...120 प्... संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया...विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा बाबा सा... महाराजा रतनसिंह एक दूरदर्शी और वीर योद्धा, संपूर्ण राजमहल सौंदर्यीकरण के प्रयास होंगे बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करें...वक्ताओं ने जीवन पर प्रकाश डाला, प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत ...

जी.डी.सी.ई परीक्षा से चयनित हुए युवा रेल कर्मचारियों ने ली मजदूर संघ की सदस्यता

-मजदूर संघ कार्यालय इकट्ठा हुए कर्मचारियों का किया गया स्वागत।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) से सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क में चयनित हुए कर्मचारियों द्वारा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ से प्रभावित होकर मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। सभी मजदूर संघ कार्यालय इकट्ठा हुए।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने परीक्षा में चयनित सभी युवा रेल कर्मचारियों को मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण करवाई। पूर्व में जी.डी.सी.ई परीक्षा जनवरी 2021 में हुई थी। लेकिन अनियमितताओं के चलते रद्द कर दिया गया था। इसके पश्चात मजदूर संघ द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की गई थी। यह मामला मुख्यालय तक गया था एवं मजदूर संघ के प्रयासों से पुनः यह विभागीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें चयनित हुए युवा कर्मचारियों ने मजदूर संघ की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की तथा संगठन की सदस्यता ली। इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्रसिंह राठौर, बलराम बडगोतिया, शाखा सचिव संजय कुमार, अशोक टंडन, कुंदन सोनर सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.