– अयोध्या के बाद काशी व मथुरा में भी बनेगा भव्य मंदिर- खगेंद्र भार्गव।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा नगर में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में बजरंगी हाथों में शस्त्र व दंड लेकर शामिल हुए। कॉलेज ग्राउंड से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें मुख्य वक्ता मालवा प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव रहे। मंचासीन अतिथियों ने भारत माता व श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंच पर पंचायती निरंजन अखाड़ा अन्नपूर्णा शक्ति पीठ हरिद्वार के संत श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी मधुसुधानंद गिरी जी महाराज, आरएसएस विभाग संघचालक तेजराम मंगरोदा, विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग संयोजक विनोद शर्मा जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला संयोजक मुकेश व्यास सहित अन्य, विभाग जिला और प्रखंड पदाधिकारी मौजूद थे।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री भार्गव ने कहा जय श्री राम का नारा दैवीय नारा है। इसे कुछ लोग आज बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। इस नारे और भगवान श्री राम की प्रेरणा से बजरंग दल की स्थापना की गई। बजरंगबली को जब अपनी शक्तियां याद दिलाई तो उन्होंने इस नारे का जयघोष किया था। उसके बाद कारसेवा में भी हिंदू समाज को इसी नारे ने शक्तियां याद दिलाई। जय श्री राम विजय का नारा है। जल्द ही काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर निर्माण होगा। हम आज नारा देते है अयोध्या तो झांकी है काशी मथुरा बाकी है। लेकिन भविष्य में हिंदू समाज यह नारा देगा की अयोध्या, मथुरा व काशी तो झांकी है, सारा हिंदुस्तान बाकी है। मुगल जब आक्रमणकारी बनकर आये तब ज़मीनों की कमी नहीं थी। मगर उन्होंने हिंदूओ की आस्था पर आघात किया। जानबुझकर मंदिरों को नष्ट किया। संबल, भोजशाला व अजमेर के उदाहरण हमारे सामने है। खुदाई में शिव, दुर्गा, हनुमान मिल रहे है।
सोमनाथ से अयोध्या तक श्री राम रथयात्रा को निकलने ना देने की कोशिश हुई। चुनौती दी गई, की निकली तो देख लेना। मगर हमनें आव्हान किया जिसके बाद हिंदू समाज के युवा आगे आए। वही युवा आज बजरंग दल के रूप में हमारे सामने खड़े है। बजरंग दल का काम साहसी लोगों का काम है। यह मुंहतोड़ जवाब देने वालों का संगठन है। गाय की तस्करी, बहनों की रक्षा, मठ मंदिर की रखा म या नशे से समाज को दूर रखना हो इन सबके लिए बजरंग दल आधी रात को भी खड़ा है।
जगह जगह हुआ स्वागत
तत्पश्चात शौर्य यात्रा शहर के महलवाड़ा, घास बाजार, चांदनी चौक, तोपखाना, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड, जेल रोड़ होती हुई पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां समापन किया गया। शौर्य यात्रा का जगह – जगह भव्य स्वागत किया गया।
जिले से विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, विभाग सेवा प्रमुख राघव त्रिवेदी, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, जिला सह मंत्री पवन देवड़ा, जिला सह मंत्री अक्षय गोमें, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला सहसंयोजक राजा ओहरी, जिला सहसंयोजक आशु टाक, जिला सहसंयोजक राहुल हाडा,
जिला विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पवार, जिला गोरक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाहा, जिला गौ रक्षा सहप्रमुख योगेश चौहान, जिला सुरक्षा प्रमुख सोम कटारिया, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, प्रचार पसार प्रमुख रिकी सेन और प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद रहे।
उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।
