Logo
ब्रेकिंग
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ...

रेलवे स्टॉक वेरिफायर अरुण भारद्वाज का चलती ट्रेन में चढ़ने से पैर फिसला, मौत

-प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर बान्द्रा-कानपुर एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त पैर फिसला।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में स्टॉक वेरिफायर के पद पर कार्यरत अरुण भारद्वाज का चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा शुक्रवार दोपहर 2.40 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलवे में कार्यरत स्टॉफ वेरिफायर के पद पर कार्यरत अलकापुरी निवासी अरुण भरद्वाज मथुरा जाने के लिए कानपुर-बान्द्रा के लिए परिवार के साथ स्टेशन पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर विपरीत दिशा में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। तभी पैर फिसलने से भारद्वाज ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गए। इससे मौके पर हो दर्दनाक मौत हो गई। बाद में बॉडी को रेलवेे अस्पताल ले जाया गया।

बॉडी बिल्डिंग का शौक, कोरोना में तबियत बिगड़ी थी

भारद्वाज की मौत की खबर सुनते ही साथी रेलकर्मियों में शौक छा गया। दुर्घटना के बाद शव को सीधे रेलवे अस्पताल ले जाया गया। भारद्वाज को बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा है। लेकिन कोरोना में तबियत बिगड़ गई थी। रेलवे कर्मचारी बताते है कि भारद्वाज रतलाम डीआरएम ऑफिस के लेखा विभाग में कार्यरत रहे। इसके बाद में स्टॉक वेरिफायर के पद पर रहा। वर्तमान में रतलाम में ही ड्यूटी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.