Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

रॉयल कॉलेज : जॉब प्लेसमेंट पखवाड़े के तीसरे चरण में 18 विद्यार्थियों का चयन, खिले चेहरें

-विभिन्न कंपनियों के लिए एमबीए, बीबीए, बीकॉम एवं बीएससी स्टूडेंट्स के लिए कैंपस आयोजित।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रॉयल कॉलेज रतलाम में कैंपस प्लेसमेंट के तीसरे चरण में विभिन्न कंपनियों के लिए एमबीए, बीबीए, बीकॉम एवं बीएससी स्टूडेंट्स के लिए कैंपस आयोजित किया गया। इसमें जिले व जिले से बाहर के विभिन्न संस्थानों, उद्योगों ने साक्षात्कार के माध्यम से 18 विद्यार्थियों का चयन किया। नौकरी पाकर सभी के चेहरें खिल उठे।

जिन संस्थानों ने विद्यार्थियों का चयन किया उनमें भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एनआईआईटी लिमिटेड, पुनीत इंटरप्राइजेज एवं वंश मोटर्स शामिल हुए। संस्था के प्रशासक एवं ट्रेनिंग व प्लेसमेंट हेड दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि जॉब प्लेसमेंट पखवाड़े का यह तीसरा चरण था। इसमें 87 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें मिनाक्षी, इंशा, जैदी, हार्दिक, मुस्तफा, वैभव, राज सिंह, अभिषेक, समीर, अब्बासी, संदीप, नेहा, गर्वित, अजय, चिरायु, अमन, अरुण, जहीर आदि विद्यार्थियों को रिलेशनशिप मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, फ्रंट ऑफिस डेस्क मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट आदि पदों पर चयनित किया गया। विद्यार्थियों को साक्षात्कार का प्रशिक्षण देकर तैयार करने में संस्था के टीपीओ अधिकारी डॉ. अमित शर्मा, प्रो. स्नेहा चौरसिया, प्रो.मिलिन गांधी, प्रो.दीपिका कुमावत, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो.शगुफ्ता खान, प्रो. रशीदा कुरैशी का सहयोग रहा।
विद्यार्थी के चयन एवं उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र कौर अरोड़ा, डॉ. प्रवीण मंत्री का सराहनीय सहयोग रहा। संस्थान निदेशक ने बताया कि आगामी चरणों में रोजगार देने वाली मल्टीनेशनल कंपनी को रॉयल कैंपस में बुलाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का इनमें चयन हो सके ऐसे प्रयास किये जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds