Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

सुनील दुबे परिषद् के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त

न्यूज़ जंक्शन-18

-मुंबई के विरार में आयोजित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला।

रतलाम। मुंबई के विरार में आयोजित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। केंद्रीय कार्यकारिणी में भारतीय मज़दूर संघ, भारतीय रेल मज़दूर संघ एवं पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के क्षेत्रीय प्रभारी उपस्थित रहे। भारतीय रेलवे में मान्यता के चुनाव एवं परिषद को मज़बूत स्तिथि में पहूंचाने के लिए पूर्व मंडल मंत्री एवं डीआरयूसीसी मेम्बर सुनील दुबे को पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भारतीय रेल मज़दूर संघ के उपाध्यक्ष संजय साहू , भारतीय मज़दूर संघ के एस.एन पांडेय, परिषद के महामंत्री संजय शुक्ला एवं मुकुट बिहारी दवे उपस्थित थे।
सुनील दुबे के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त होने पर ओबीसी एसोसिएशन के मण्डल मंत्री अजय सिंह, मुन्नीलाल राजपूत, ट्रैकमैन एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणधीर सिंह गुर्जर, ग्राहक पंचायत के अनुराग लोखंडें, युवा मोर्चा के ज़िला मंत्री ऋषभ दुबे, संदीप व्यास एवं अन्य गणमान्य ने हर्ष व्यक्त करा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.