Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

अमृत भारत स्टेशन योजना : रेल मंडल के छोटे स्टेशनों पर भी लगेंगे कोच गाइडेंस डिस्प्ले

-योजना में चयनित 508 स्टेशनों में रतलाम मंडल के 16 स्टेशन शामिल।
-स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाने की योजना, डीआरएम रजनीश कुमार ने दी जानकारी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित 16 स्टेशनों में यात्री सुविधा बढ़ाने का तेजी से काम शुरू किया जाएगा। इसके तहत रेल मंडल के चयनित स्टेशनों पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले भी लगाए जाएंगे तथा अन्य यात्री सुविधा भी बढ़ाई जाएगी।
यह जानकारी डीआरएम रजनीश कुमार ने शनिवार डीआरएम ऑफिस में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि 1300 स्टेशनों का सौंदर्यीकरण कर वहां यात्री सुविधा बढ़ाई जाना है। इस योजना में रेल मंडल के 16 स्टेशनों को शामिल किया है। इन स्टेशनों पर आमूलचुक बदलाव किए जाने है। यात्री सुविधा बढ़ाने के अलावा स्टेशनों के पार्किंग एरिया का विस्तार होगा। साथ ही हर स्टेशन पर 12 मीटर के एफओबी बनाए जाएंगे। वहां सेकेंड इंट्री भी रहेगी। इन्हें एफओबी से जोड़ा जा सकेगा।

508 स्टेशनों में रतलाम के दो स्टेशन शामिल

योजना के तहत पहले फेज में चयनित 508 स्टेशन में रतलाम मंडल के दो स्टेशन देवास और चंदेरिया भी शामिल किए गए है। इसका प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो लिंक के माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा। बाकी 14 स्टेशनों पर भी तेजी से तैयारियां की जाएगी।
डीआरएम ने कहा कि नीमच-रतलाम डबलिंग प्रोजेक्ट में 25 से 30 किलोमीटर दूरी का काम मार्च 2024 में पूरा करने का लक्ष्य है। रतलाम में प्लेटफॉर्म नंबर 4 के विस्तारीकरण का काम भी जारी है। हेरिटेज ट्रेन को दोबारा शुरू किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में सीनियर डीईएन (कोर्डिनेशन) अंकित कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

अमृत भारत स्टेशन योजना एक नजर में

-06 अगस्‍त 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा योजना के तहत 508 स्‍टेशनों के पु‍नर्विकास का शिलान्‍यास किया जाएगा।
-योजना में रतलाम मंडल का चंदेरिया एवं देवास स्‍टेशन भी शामिल है।
-योजना के तहत भारतीय रेलवे के कुल 1309 स्‍टेशन शामिल हैं।
-रतलाम मंडल के कुल 16 स्‍टेशनों को योजना में शामिल किया गया है।
-16 स्टेशनों में 13 स्‍टेशन मध्‍यप्रदेश, 01 राजस्‍थान तथा 2 गुजरात में है।
-योजना के तहत फर्स्‍ट फेज में यात्री प्रतीक्षालय, पुरूष/महिला/दिव्‍यांग टायलेट, प्रवेश द्वार एवं
बुकिंग एरिया में सुधार किया जाएगा।
-पोर्च, फसाड, सर्कूलेटिंग एरिया को विकसित करने के साथ पिक एंड ड्रॉप लेन में सुधार होगा।
– पार्किंग एरिया को आधुनिक रूप में विकसित किया जाएगा।
-दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए सेपरेट एवं व्‍य‍वस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्‍ध करवाई जाएगी।
– स्‍टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया
जाएगा। जिसकी चौड़ाई 12 मी. होगी। स्‍टेशन के मेन साइड के अतिरिक्‍त दूसरी ओर सेकंड एंट्री गेट को भी विकसित किया जाएगा।
-यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म कवर शेड, उचित संख्‍या में नई बेंचेज, ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान को प्रदर्शित करने वाला मल्टि लाइनर डिस्‍प्‍ले बोर्ड के साथ उपयुक्‍त मात्रा में साइनेजेज की व्‍यवस्‍था भी
की जाएगी।
– स्‍टेशन पर उचित प्रकाश व्‍यवस्‍था का भी प्रावधान किया जाएगा।
– रतलाम मंडल के दो स्‍टेशनों में 21 करोड़ रुपए की
लागत से चंदेरिया स्‍टेशन तथा 29 करोड़ की लागत से देवास स्‍टेशन का पुर्नविकास किया जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.