Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

ग्राउंड रोलिंग से होगा मैदान समतलीकरण, ऑटोमेटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन से क्रिकेटर करेंगे अभ्यास

विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा विधायक निधि से 12.80 लाख की राशि स्वीकृत।
आशुतोष क्रिकेट क्लब को मिलेगा ग्राउंड रोलर एवं आटोमेटिक थ्रोइंग बालिंग मशीन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप ने क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए 12 लाख 80 हजार रूपए की विधायक निधि जारी की है। उक्त राशि से नेहरू स्टेडियम में आषुतोष क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट की गतिविधियों को गति मिल सकेगी। इसके माध्यम से मैदान के समतिलीकरण के लिए डीजल चलित ग्राउंड रोलर एवं खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास के लिए ऑटोमेटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन आएगी।
विधायक काश्यप द्वारा खेल मैदान और क्रिकेट के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए उक्त सामग्री के लिए विधायक निधि जारी की गई है। सामग्री की खरीद होने के बाद यह आशुतोष क्रिकेट क्लब को सौंपी जाएगी। इसमें डीजल चलित ग्राउंड रोलर से खिलाड़ियों को मैदान और पिच को बेहतर करने में बेहतर मदद मिलेगी। ऑटोमेटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहायक होगी।
विधायक काश्यप द्वारा उनकी निधि से उक्त सामग्री आशुतोष क्रिकेट क्लब को प्रदान करने की बात पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, क्लब के अश्विनी शर्मा, राजेश हेरिस, जोस चाको, सत्यनारायण पटेरिया, भूपेंद्रसिंह, राजेश सोनकर, निर्मल हाडे़, नितिन गंगवार, वरूण बैरागी, राहुल श्रीवास्वत, निलेश राजोरिया, देवराज यादव सहित खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है।
क्लब के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों द्वारा इसके लिए विधायक काश्यप के प्रति आभार जताया। खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधायक काश्यप लगातार प्रयास करते है। उनके इस प्रयास से खेल मैदान की दशा सुधरने के साथ ही खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी मदद मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds