Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

नारों के आगे दबी इंजिन के हार्न की आवाज, रेलवे स्टेशन पर गूंजे रेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

-गोधरा वर्किंग को लेकर रेल कर्मचारियों के सयुंक्त मोर्चे का सातवे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन सयुंक्त मोर्चा द्वारा रनिंग स्टाफ की जायज मांगों को लेकर सोमवार सातवें दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की और रेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। नारों की गूंज इतनी ज्यादा थी कि इंजिन के हार्न की आवाज तक दब गई। इस दिन बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि स्टेशन परिसर में 200 रेल कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया l
मोर्चे को संबोधित करते हुए वेस्टर्न रेलवे मजदुर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर तथा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारोठ ने कहा कि हमारी लडाई जब तक जारी रहेगी तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को मुख्यालय स्तर पर भी लड़ा जाएगा।इस धरने में मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी, याँत्रिक शाखा सचिव दीपक गुप्ता, सहायक मंडल मंत्री प्रताप गिरी, दीपक भारद्वाज, गौरव संत, महेंद्र राठौड़, राजेंद्र चौधरी , विजय यादव, योगेश पाल, अशोक टंडन एवं एम्प्लाइज यूनियन के कुलदीप चौहान, अलारसा के जे के वर्मा, गार्ड काउंसिल के जे पी सिंह के अलावा सैकड़ों रनिंग स्टाफ तथा ट्रेन मैनेजर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.