Logo
ब्रेकिंग
​अकोदिया स्टेशन पर रेलवे सहकर्मी पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता का आरोप, दी धमकी, DRM कार्यालय में... ऐसी मेहनत रंग लाती है.....रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का स... गणेश पांडाल में 'हनुमान अंश' का शो... रतलाम के लेनार्ड सिटी में गणेशोत्सव पर विशेष आयोजन: पंडाल में... रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर...

जमीन विवाद को लेकर गोली चली, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

-दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम जिला मुख्यालय के पिपलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमे एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। गोलीकांड की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। आला अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी सख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। फिलहाल गोलीबारी में घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे के पिपलौदा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बोरखेड़ा में जमीन विवाद के चलते इकबाल नाम के एक युवक ने लच्छू सेठ उर्फ लच्छू सिंधी को गोली मार दी। जिससे क्षेत्र में माहौल गरमा गया।
सूचना के मुताबिक उपरवाडा के इक़बाल पिता अब्दुल बेग का बोरखेड़ा में पोल्ट्री फार्म है। जिसके पास लच्छू सेठ की जमीन भी है। जमीन को लेकर दोनो का पहले से ही विवाद चल रहा था।
इसे लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोपी इकबाल ने लछु सेठ पर गोली मार दी। इससे लच्छू सेठ के बाए कंधे पर गोली लगी। मौके पर मौजूद साथी ने घायल लच्छू सेठ को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गोली फंसी होने की वजह से रतलाम जिला अस्पताल रैफर किया गया। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में भारी सख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.