Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

शराब दुकान का उलझा मामला: रहवासियों के विरोध के बाद नहीं खुल सकी दुकान

-पिछले दिनों आधी रात में सामान रखने आए लोगो का रहवासियो ने विरोध कर लौटाया।

– रहवासियों ने जिला प्रशासन को भी सौंपा था हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। आबकारी चौराहा पर शराब दुकान आबंटन के खिलाफ रहवासियों के विरोध के बाद शराब दुकान खोलने का अब मामला खटाई में पड़ गया है। हालांकि चार दिन पूर्व आधी रात में दुकान पर ठेकेदार के आदमी सामग्री रखने आए थे। लेकिन विरोध के बाद उन्हें उलटे पैर लौटना पड़ा। रहवासियो का कहना है कि जिस दुकान में शराब की दुकान लग्न है। उसका संचालक सड्डू लाला के परिजन उन्हें धमका रहे है। इसकी भी शिकायत प्रशासन को की जाएगी।

फ़ोटो कैप्शन-आधी रात में शराब दुकान में सामग्री रखने पहुंचे लोगों का विरोध जताते रहवासी।

मालूम हो कि रहवासियों ने मई के पहले सप्ताह में जिला प्रशासन को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है। रहवासियों के मुताबिक जहां दुकान संचालन का आबंटन किया है। वह दुकान आपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त सड्डू लाला उर्फ टोपी की है। यहां शराब दुकान संचालन से सौहार्दपूर्ण माहौल भी बिगड़ने की बात ज्ञापन में कही थी। ज्ञापन देने रहवासी कमलेश पंवार, मोहम्मद एहसान, मोहम्मद रफीक, जुनैद सहित रहवासी मौजूद थे।

मामले में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री प्रोफेसर इमरान हुसैन का कहना है कि रहवासियों के विरोध के बाद सड्डू लाला के परिजनों द्वारा आते-जाते रहवासियों को धमकाया जा रहा है। इसके खिलाफ पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

आबकारी विभाग की रिपोर्ट पर आशंका

मामले में रहवासियों का कहना है कि आबकारी विभाग द्वारा इंस्पेक्टर को भेजकर क्षेत्र के लोगों के बयान लेकर दुकान संचालक की सहमति या असहमति संबंधी विभागीय रिपोर्ट तैयार की थी। लेकिन आशंका है कि मेलजोल कर रिपोर्ट में लीपापोती की गई। यही वजह है कि विरोध के बावजूद भी आधी रात में ठेकेदार के आदमी दुकान में सामग्री रखने पहुंचे थे। जिसके रहवासियो ने दोबारा जमकर विरोध जताया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds